Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:02 Hrs(IST)
भारत


आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 जून)

नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1659 - मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1674 - शिवाजी ने रायगढ़ में अपना राज्याभिषेक करवाया।
1857 - कानपुर अंग्रेजों के हाथों से निकला , नाना साहेब पेशावा बने।
1892 - स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री सिकन्दर हयात ख़ान का जन्म।
1942 - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन।
1953 - डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।
1967 - इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1972 - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म।
1984 - पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
1990 - सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2004 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड विलसन रीगन का निधन।
2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।
2010 - भारत सरकार ने इंडियन मुजाहिद्दीन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2013 - अमेरिकी जासूस स् नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
2017- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।
2018 - जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने उमर रज्जाज को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2020 - दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह का निधन। जांगिड़ वार्ता
More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे। .

see more..

महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी

17 Jun 2026 | 9:50 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चंडीगढ़ क्षेत्रीय इकाई ने मेसर्स महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में हाल ही में करनाल, दिल्ली और गोवा में अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य से जुड़े 11 परिसरों पर तलाश अभियान चलाया है।.

see more..

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की ओर, गर्मी बढ़ने का अनुमान

17 Jun 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद बुधवार को फिर से गर्मी और उमस बढ़ गयी तथा दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।.

see more..

आईआईआईडीईएम का चुनावी क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

17 Jun 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाते हुए 16-17 जून को यहाँ क्षमता निर्माण और रणनीतिक रोडमैप पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 9:42 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..