Wednesday, Jul 22 2026 | Time 06:57 Hrs(IST)
भारत


खरगे-राहुल ने वाईएसआर रेड्डी को जयंती पर किया नमन

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जन सेवा और कल्याणकारी कार्यों को याद किया है।
श्री खरगे ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि श्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का जीवन गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों के बीच लोकप्रियता उन्हें हमेशा यादगार बनाये रखेगी।
श्री गांधी ने कहा कि वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एक सच्चे जननेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने असंख्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाया और लोगों की सेवा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
दोनों नेताओं ने अपने संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र भी पोस्ट किये है।
अभिनव.श्रवण
वार्ता
More News

छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए सरकार : राहुल

22 Jul 2026 | 12:21 AM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह छात्रों के मुद्दे पर सच मे ईमानदार है तो उसे बुधवार को ही संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा करानी चाहिए।.

see more..

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर से इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस :प्रधान

22 Jul 2026 | 12:19 AM

नयी दिल्ली,21 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।.

see more..

राहुल का प्रधानमंत्री आवास के पास अभूतपूर्व धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

21 Jul 2026 | 11:27 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अचानक धरने पर बैठने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।.

see more..

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : कांग्रेस

21 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।.

see more..

दिल्ली के 12 अस्पतालों में 275 विदेशी मेडिकल स्नातकों को मिलेगी इंटर्नशिप

21 Jul 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को बड़ी राहत देते हुए राजधानी के 12 अस्पतालों में 275 अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था सुनिश्चित की है। .

see more..