Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:21 Hrs(IST)
भारत


पर्यावरण मंत्रालय में चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण

पर्यावरण मंत्रालय में चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंत्री भूपेंद्र यादव के चार करीबी कर्मचारियों की दो दिनों के भीतर दो चरणों में बर्खास्तगी पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।




पार्टी का कहना है कि इस घटनाक्रम से मंत्रालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं, इसलिए इस कार्रवाई का जवाब दिया जाना चाहिए।


 


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को एक बयान में कहा कि मोदी सरकार में मंत्रियों के निजी स्टाफ की सभी प्रमुख नियुक्तियों की जांच और मंजूरी प्रधानमंत्री कार्यालय से की जाती है। ऐसे में पर्यावरण मंत्री के चार करीबी सहयोगियों को हटाने के कारणों को सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बर्खास्त कर्मचारियों में मंत्री का सबसे विश्वसनीय सहयोगी भी शामिल था।


 


उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय हाल के वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने में प्रभावी भूमिका निभाने में विफल रहा है। ग्रेट निकोबार, मध्य और पूर्वी भारत के वन क्षेत्रों, अरावली पर्वतमाला तथा अन्य जैव विविधता वाले क्षेत्रों में पारिस्थितिक क्षरण जारी है, जबकि वायु प्रदूषण भी लगातार गंभीर होता जा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि पर्यावरणीय मानकों को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है, इसलिए सरकार को मंत्रालय में हुई बर्खास्तगी के साथ-साथ उसके कामकाज को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


 


अभिनव.श्रवण

वार्ता

More News

छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए सरकार : राहुल

22 Jul 2026 | 12:21 AM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह छात्रों के मुद्दे पर सच मे ईमानदार है तो उसे बुधवार को ही संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा करानी चाहिए।.

see more..

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर से इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस :प्रधान

22 Jul 2026 | 12:19 AM

नयी दिल्ली,21 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।.

see more..

राहुल का प्रधानमंत्री आवास के पास अभूतपूर्व धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

21 Jul 2026 | 11:27 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अचानक धरने पर बैठने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।.

see more..

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : कांग्रेस

21 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।.

see more..

दिल्ली के 12 अस्पतालों में 275 विदेशी मेडिकल स्नातकों को मिलेगी इंटर्नशिप

21 Jul 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को बड़ी राहत देते हुए राजधानी के 12 अस्पतालों में 275 अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था सुनिश्चित की है। .

see more..