Wednesday, Jul 22 2026 | Time 06:32 Hrs(IST)
भारत


ईडी ने पूर्व विधायक के खिलाफ काले धन को वैध बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में ली तलाशी

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने झांसी के गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे काले धन को वैध बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में झांसी और लखनऊ में कई जगहों पर तलाशी ली है।
यह जांच ईडी द्वारा दर्ज की गयी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) पर आधारित है। यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सतर्कता संगठन द्वारा पूर्व विधायक के पास आय से अधिक संपत्ति होने के आरोपों को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तैयार की गयी थी।ईडी की शुरुआती जांच से पता चला है कि रियल एस्टेट, निर्माण और अन्य व्यवसायों में शामिल कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (एलएलपी) के नेटवर्क के जरिए कथित तौर पर अपराध से कमाई की गयी और उसे वैध किया गया।
इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विभिन्न अनुसूचित अपराधों से जुड़े आरोप भी शामिल हैं, और जांच में 23 से अधिक एफआईआर शामिल हैं। शुरुआती जांच में लगभग 60 आपराधिक मामलों का भी पता चला है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या की कोशिश और डकैती जैसे आरोप शामिल हैं।
ये मामले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज किये गये हैं। ईडी द्वारा आरोपी, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के रिहायशी और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली जा रही है। इसका मकसद अपराध से हुई कमाई, लाभकारी स्वामित्व, वित्तीय लेनदेन और कथित तौर पर अवैध स्रोतों से हासिल की गयी संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाना है।
ईडी तलाशी के दौरान अपराध से हुई कमाई का पता लगाने और उसे वैध करने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और चल-अचल संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।
जांगिड़.श्रवण
वार्ता
More News

छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए सरकार : राहुल

22 Jul 2026 | 12:21 AM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह छात्रों के मुद्दे पर सच मे ईमानदार है तो उसे बुधवार को ही संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा करानी चाहिए।.

see more..

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर से इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस :प्रधान

22 Jul 2026 | 12:19 AM

नयी दिल्ली,21 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।.

see more..

राहुल का प्रधानमंत्री आवास के पास अभूतपूर्व धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

21 Jul 2026 | 11:27 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अचानक धरने पर बैठने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।.

see more..

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : कांग्रेस

21 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।.

see more..

दिल्ली के 12 अस्पतालों में 275 विदेशी मेडिकल स्नातकों को मिलेगी इंटर्नशिप

21 Jul 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को बड़ी राहत देते हुए राजधानी के 12 अस्पतालों में 275 अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था सुनिश्चित की है। .

see more..