Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:49 Hrs(IST)
भारत


राहुल का प्रधानमंत्री आवास के पास अभूतपूर्व धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अचानक धरने पर बैठने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
श्री गांधी के साथ धरने में शामिल हुये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने श्री गांधी, श्री अखिलेश यादव तथा हिरासत में लिये गये इन सभी नेताओं को कुछ घंटें बाद रात में रिहा कर दिया।
श्री गांधी और कांग्रेस के कई अन्य प्रमुख नेता आज अपरान्ह अचानक प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गये। इस नाटकीय घटनाक्रम में श्री गांधी को हिरासत में लिये जाने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने धरना स्थल पर जा कर उनसे धरना समाप्त करने के बारे में बातचीत की थी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस श्री गांधी तथा उनके साथ धरने में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को वहां से हटा कर पुलिस वाहन में अन्यत्र ले गयी। इस दौरान श्री गांधी ने उन्हें हटाये जाने का प्रतिरोध किया तो पुलिसकर्मी उन्हें उठा कर वाहन तक ले गये।
कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा पार्टी के अन्य नेताओं को भी पुलिस वहां से हटा कर अपने वाहनों में ले गयी।
करीब तीन घंटे बाद श्री गांधी को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा किया गिया जबकि श्रीमती वाड्रा और अन्य नेताओं को मंदिर मांग थाने ले जाया गया था यहां उनसे मिलने कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी भी पहुंची थी। इन सभी नेताओं को वहां से रिहा कर दिया गया।
धरने के दौरान श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रश्न-पत्र लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ राजधानी में पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपने धरने में शामिल होने का आह्वान किया था।
श्री गांधी तथा पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से मार्च करते हुए लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के निकट पहुंचे थे।
श्री जितेंद्र सिंह ने बाद में एक बयान में कहा कि विपक्ष के नेता श्री गांधी ने उसके साथ बातचीत के नीट की परीक्षा और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने की मांग की जिसे सरकार ने मान लिया था लेकिन बाद में उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी शर्त रख दी।
गौरतलब है कि धरने पर बैठे कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को संसद भवन से बाहर प्रदर्शन के दौरान युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को युवाओं के भविष्य पर हमला बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग की।
श्री गांधी को जबरन धरना स्थल से उठाने को कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शर्मनाक बताया। उन्होंने एक्स पर पुलिस कार्रवाई का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "मोदी की तानाशाही देखिए। विपक्ष के नेता के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है। शर्मनाक!" उन्होंने कहा कि यह भी नहीं बताया जा रहा है कि श्री गांधी को हिरासत में लेकर किस थाने में ले जाया जा रहा है।
हिरासत में लिये जाने से पहले श्री गांधी ने कहा, "हम छात्रों के खून का हिसाब मांगने प्रधानमंत्री के घर आए हैं। युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार जवाबदेही और संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती। छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वह बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने और उनके खिलाफ क्रूरता के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।"
श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनकी जायज मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। श्री खरगे ने कहा, "इस बुजदिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा। मोदी और शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।"
प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, सांसद नासिर हुसैन, मणिकम टैगोर, इमरान मसूद, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा , राजीव शुक्ला, अमरिंदर सिंह राजा बराड़, गुरदीप सिंह सप्पल तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीम, उनियाल सैनी
वार्ता
More News
भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

18 Aug 2026 | 12:20 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 अगस्त)

18 Aug 2026 | 8:07 AM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

एसआईआर में 33 प्रतिशत फॉर्म जमा नहीं होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी जानकारी

17 Aug 2026 | 11:20 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग से प्रक्रिया में हुए एडिशन, डिलिशन और ट्रांसफर की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। .

see more..

देश के युवाओं में है असाधारण क्षमता : जयंत चौधरी

17 Aug 2026 | 11:14 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत के युवाओं में असाधारण क्षमता, अनुकूलनशीलता और महत्वाकांक्षा है।.

see more..

दिल्ली सरकार मेडिकल सीटों में करेगी बढ़ोत्तरी : डॉ. पंकज

17 Aug 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार राजधानी में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और सुपर-स्पेशियलिटी स्तर पर सीटों की संख्या में चरणबद्ध बढ़ोतरी करने जा रही है।.

see more..