Friday, Aug 7 2026 | Time 16:05 Hrs(IST)
भारत


पवन हंस का नार्वे की कंपनी से समझौता, इलेक्ट्रिक सीप्लेन में सहयोग की संभावना का पता लगाएंगे

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने बुधवार को नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (अलफ्लाई) के साथ अगली पीढ़ी की हरित विमानन प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक सीप्लेन समाधानों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।
इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू तथा नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
समझौते पर पवन हंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार नागदावने तथा नोएमी एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक फ्रांस्वा लिथुन ने हस्ताक्षर किये।
प्रस्तावित सहयोग का उद्देश्य इलेक्ट्रिक सीप्लेन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण, तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान तथा कार्यशालाओं का आयोजन और व्यवहार्यता अध्ययन है।
श्री नायडू ने कहा, "यह सहयोग नागरिक उड्डयन क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की हमारी व्यापक सोच को दर्शाता है।"
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल देश में सीप्लेन संचालित करना नहीं है, बल्कि 'मेक इन इंडिया' विजन के अनुरूप देश में ही उनका निर्माण भी करना है। बजट में सीप्लेन के स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन तथा संचालन में सहायता हेतु सीप्लेन वीजीएफ योजना शुरू करने का प्रस्ताव है। यदि वैश्विक तकनीकी साझेदारियों को भारत की विनिर्माण क्षमता के साथ जोड़ा जाये तो हम घरेलू और क्षेत्रीय स्तर पर सीप्लेन की मांग को पूरी कर सकते हैं।"
पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा सीप्लेन को प्रोत्साहित करने के लिए किये गये उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सीप्लेन संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किये गये हैं, नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है तथा हितधारकों को प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में एक प्रदर्शन उड़ान भी आयोजित की गयी है।
नोएमी एयरोस्पेस अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक सीप्लेन तकनीक के विकास में कार्यरत है तथा इसके विकास कार्यक्रम को नॉर्वे सरकार का वित्तीय सहयोग प्राप्त है।
अजीत शोभित
वार्ता
More News

आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में दवा घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया

07 Aug 2026 | 3:00 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) दिल्ली विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के इस्तीफे की मांग की। .

see more..

शाह 12 अगस्त को भारत मंडपम में करेंगे भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का उद्घाटन

07 Aug 2026 | 2:42 PM

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 12 अगस्त को भारत मंडपम में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) एवं भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 (बीवीएम 2026) का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में आ रहा हूं, आप भी आइए प्रयागराज : राहुल

07 Aug 2026 | 2:23 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं से प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि वह शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं और छात्र-युवा भी इस कार्यक्रम में पहुंचें।.

see more..

फ्लाइट क्रू परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

07 Aug 2026 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) फ्लाइट क्रू परीक्षा के वर्ष 2026 के छठे सत्र की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अगस्त तक किये जा सकेंगे। .

see more..

नदी पार कर स्कूल पहुंचने को जान जोखिम में डाल रहे बच्चों के मामले में एनएचआरसी सख्त

07 Aug 2026 | 1:39 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ककरौआ गांव के स्कूली बच्चों द्वारा बेतवा नदी पार करने के लिए चेक डैम के खंभों पर छलांग स्कूल जाने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। .

see more..