Friday, Aug 7 2026 | Time 17:26 Hrs(IST)
पार्लियामेंट


यात्रियों को शुद्ध और कीटाणुरहित पानी मुहैया कराने के लिए रेलवे देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र चला रही:

नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) रेलवे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध और कीटाणुरहित पानी मुहैया कराने के लिए देश भर में 19 रेल नीर संयंत्र संचालित कर रही है और इनमें से प्रत्येक संयंत्र प्रति दिन एक लाख बोतलबंद जल तैयार करने की क्षमता है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पीडीडब्ल्यू 'रेल नीर' की मांग की पूर्ति देशभर में पहले से संचालित रेल नीर संयंत्रों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को भारतीय रेलवे की आवश्यकता और रेल नीर की मांग के अनुसार चिह्नित स्थानों पर नये रेल नीर संयंत्र स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत एक रेल नीर संयंत्र को स्थापित करने की अनुमानित लागत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस लागत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) शेड का निर्माण और संयंत्र तथा मशीनरी लगाना शामिल है। भूमि की लागत इसमें शामिल नहीं है।
मौजूदा समय में देश भर में संचालित हो रहे 19 रेल नीर संयंत्रों की सूची इस प्रकार है:
संयंत्र..........राज्य
1.नांगलोई...............दिल्ली
2. दानापुर..............बिहार
3.अंबरनाथ...........महाराष्ट्र
4.पालुर..............तमिलनाडु
5.मानेरी.............मध्य प्रदेश
6.अमेठी............उत्तर प्रदेश
7.नागपुर..........महाराष्ट्र
8.ऊना.............हिमाचल प्रदेश
9.हापुड़..........उत्तर प्रदेश
10. जागीरोड....असम
11.सांकराइल ...पश्चिम बंगाल
12.कोटा.....राजस्थान
13.मंडीदीप...मध्य प्रदेश
14.साणंद.... गुजरात
15.भुसावल....महाराष्ट्र
16.भुवनेश्वर....ओडिशा
17.बिलासपुर...छत्तीसगढ़
18.सिम्हाद्री ....आंध्र प्रदेश
19. विजयवाड़ा...आंध्र प्रदेश
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया राज्यसभा ने

07 Aug 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा ने नौ अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:36 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर पहले की तरह हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

see more..
हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:34 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल नहीं हो सका और महज चार मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य खड़े होकर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के सदन में आने की मांग तथा अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन को पुकारा। जब पहला पूरक प्रश्न पूछने की बारी आयी तो श्री सुमन ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाना चाहा जिसकी सभापति ने अनुमति नहीं दी।

see more..

हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

07 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राष्ट्रीय राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।.

see more..