Friday, Feb 13 2026 | Time 12:01 Hrs(IST)
खेल


गिफ्टी के गोल से उड़ीसा ने दिल्ली हॉप्स को हराया

गिफ्टी  के गोल से उड़ीसा ने दिल्ली हॉप्स को हराया

नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) उड़ीसा की नीता फुटबाल अकादमी ने घाना की गिफ्टी अचीम्पोग के शानदार गोल की बदौलत मेजबान दिल्ली के हॉप्स फुटबाल क्लब को 1-0 से हरा कर इंडियन विमेंस लीग में अभियान शुरू किया।

हल्की बूंदाबन्दी और ठन्डे मौसम के बीच आज यहां अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों को जमने में समय लगा। उतार चढाव वाले खेल के 80वें मिनट में एकमात्र गोल देखने को मिला लेकिन इस बीच उड़िया टीम ने कुछ बेहतर मौके जुटाए और गँवाए।

गिफ्टी ने कई बार हॉप्स की रक्षापंक्ति को भेदा लेकिन मौकों का फायदा नहीं उठा पाई। मेजबान गोल कीपर सस्मिता परीदा ने भी कई अच्छे बचाव किए। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमला देवी की कोशिश पर भी हॉप्स की रक्षापंक्ति अडिग रही। जबामेटी के एक दमदार शॉट पर हॉप्स की गोली बचाव दर्शनीय था।

अंतिम दस मिनट में विजेता टीम की अग्रिम पंक्ति ने लगातार हमले बोल कर हॉप्स को रक्षात्मक खेलने के लिए विवश किया लेकिन गोली नीता ने कई बेहरीन बचाव किए ।

राम

वार्ता

More News

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 में अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 से हराया

12 Feb 2026 | 10:13 PM

राउरकेला, 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना के हाथों 8-0 से हार का सामना करना पड़ा।.

see more..

भारत ने नामीबिया को दिया जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य

12 Feb 2026 | 8:45 PM

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (61), हार्दिक पंड्या (52) और संजू सैमसन (22) की विस्फोटक बल्लेबाजों के दम पर भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..

गुंतास कौर संधू विमेंस राउंड 1 के बाद 17वें नंबर पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय

12 Feb 2026 | 7:11 PM

वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड), 12 फरवरी (वार्ता) भारत की गुंतास कौर संधू ने गुरुवार को यहां रॉयल वेलिंगटन गोल्फ क्लब में वन-अंडर 71 का कार्ड खेला और विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक के शुरुआती राउंड के बाद 17वें नंबर पर रहकर बेस्ट इंडियन बनीं। यह टूर्नामेंट द रॉयल एंड एंशिएंट, स्कॉटलैंड होस्ट कर रहा है, जो गोल्फ के नियमों के लिए वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी है, और एशिया-पैसिफिक गोल्फ कन्फेडरेशन के साथ मिलकर खेल रही है।.

see more..

अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है: सूर्यकुमार यादव

12 Feb 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है।.

see more..