Saturday, Feb 7 2026 | Time 15:22 Hrs(IST)
खेल


श्रियांशी, बिनीत व सुमित अंतिम 16 में

लखनऊ, 10 मई (वार्ता) देश भर के आए उम्दा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा लखनऊ में चल रही 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के दूसरे दिन देखने को मिला। इसमें जबरदस्त मुकाबलों के साथ कई राज्यों के धुरंधरों ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
उत्तर प्रदेश की श्रियांशी अस्थाना, बिनीत कुमार यादव व सुमित कुमार भारती ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर अंतिम 16 में स्थान सुरक्षित किया।
इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में इस चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है।
आज राउंड 32 के मुकाबलों में सीनियर महिला अंडर-45 किग्रा में उत्तर प्रदेश की श्रियांशी अस्थाना ने हिमाचल प्रदेश की दीपाली को मात दी। वहीं सीनियर पुरुष क्लास एफ 70-75 किग्रा में बिनीत कुमार यादव ने हरियाणा के ओमबीर को और सुमित कुमार भारती ने सर्विसेज के देवेंद्र कुमार को हराया।
इसके अलावा सीनियर महिला क्लास बी 50-55 किग्रा में पंजाब की सोनिया छाबड़ा ने अरुणाचल प्रदेश की बिकी यतांग को, ओडिशा की अलका साहू ने चंडीगढ़ की सिमरन को शिकस्त दी। वहीं, आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की पोंपी देअरी ने दिल्ली की प्रियंका यादव को हराया जबकि एसएसबी की ममता ने मध्य प्रदेश की निहारिका राजपुरोहित को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रदीप
वार्ता
More News

भारत की इलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक

07 Feb 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) भारत की इलावेनिल वलारिवन ने शनिवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल कॉन्टिनेंटल टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया। आज यहां 26 साल की वलारिवन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 252.0 का स्कोर करके अपना तीसरा व्यक्तिगत कॉन्टिनेंटल निशानेबाजी खिताब जीता। वलारिवन ने 2019 में अपना पहला एशियन खिताब जीता था।.

see more..

मैन यूनाइटेड के मालिक, भारतीय अरबपति आरसीबी के लिए बोली लगाने वालों में शामिल

07 Feb 2026 | 3:01 PM

बेंगलुरु, 07 फरवरी (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2025 में अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने के बाद लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्लोबल बोली की जंग का केंद्र बन गया है, जिससे फ्रेंचाइजी की छवि अंडरअचीवर से बदलकर लीग की सबसे कीमती संपत्तियों में से एक हो गई है।.

see more..

पाकिस्तान ने कड़े संघर्ष में नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया

07 Feb 2026 | 2:38 PM

कोलंबो, 07 फरवरी (वार्ता) सलमान मिर्जा (तीन विकेट) की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साहिबजादा फरहान (47 ) और फहीम अशरफ (29 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को टी-20 विश्वकप के कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीदरलैंड पर तीन गेंदे शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की।.

see more..
सचिन, विराट, गंभीर ने अंडर-19 टीम को दी बधाई

सचिन, विराट, गंभीर ने अंडर-19 टीम को दी बधाई

07 Feb 2026 | 2:14 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (वार्ता) भारतीय अंडर-19 टीम को शुक्रवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल में इंग्लैंड पर 100 रन की ज़बरदस्त जीत के साथ रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप टाइटल जीतने के बाद क्रिकेट जगत से बहुत तारीफ़ मिली। महान बैटिंग सचिन तेंदुलकर ने युवा टीम के निडर अप्रोच की तारीफ की और बैटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

see more..