Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:51 Hrs(IST)
खेल


हॉकी इंडिया ने जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर पुरुष टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर पुरुष टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) हॉकी इंडिया ने मंगलवार को जर्मनी की मेजबानी में 21 से 25 जून तक होने वाले आगामी चार देशों के टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

बर्लिन में होने इस टूर्नामेंट में भारत, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान जर्मनी की टीमें शामिल है। प्रत्येक टीम एक राउंड-रॉबिन पूल चरण में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमों की फाइनल में भिड़ंत होंगी तथा तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला जायेगा।

यह टूर्नामेंट इस वर्ष के आखिर में चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप 2025 से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी मंच के रूप में काम करेगा।

भारतीय टीम की अगुवाई तेजतर्रार फॉरवर्ड अरिजीत सिंह हुंदल करेंगे। टीम के उप कप्तान की जिम्मेदारी अनुभवी डिफेंडर आमिर अली पर होगी।

गोलकीपिंग विभाग की कमान बिक्रमजीत सिंह और विवेक लाकड़ा संभालेंगे।

रक्षापंक्ति में, आमिर अली के साथ तालिम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, सुनील पी बी, अनमोल एक्का, रोहित, रवनीत सिंह और सुखविंदर शामिल हैं।

मिडफील्ड में, अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, रोहित कुल्लू, थोकचोम किंग्सन सिंह, थौनाओजम इंगलेंबा लुवांग, अद्रोहित एक्का और जीतपाल है।

फॉरवर्ड में गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, कप्तान अरिजीत सिंह हुंदल और अजीत यादव शामिल हैं

टूर्नामेंट को लेकर भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “चार देशों का टूर्नामेंट इस वर्ष के आखिर में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्वकप के लिए हमारी तैयारी की रूपरेखा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें प्रतिस्पर्धी माहौल में शीर्ष-गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने का मौका देगा, जो इन युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।”

राम

वार्ता

More News

रहमानउल्लाह गुरबाज़ के शतक से अफगानिस्तान ने बनाये 194

13 Jun 2026 | 8:20 PM

धर्मशाला, 13 जून (वार्ता) रहमानउल्लाह गुरबाज़ (102) के शानदार शतक से अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्षा प्रभावित पहले वनडे में शनिवार को निर्धारित 24.5 ओवर में 194 रन बनाये। .

see more..

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

13 Jun 2026 | 8:18 PM

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) ओलंपियन एवं भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को मोक्ष की नगरी वाराणसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया।.

see more..

मुंबई फाल्कन्स ने जीता टी20 मुंबई महिला लीग का खिताब

13 Jun 2026 | 7:14 PM

मुंबई, 13 जून, (वार्ता) सोबो मुंबई फाल्कन्स ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स को 25 रनों से हराकर नुवामा प्राइवेट टी20 मुंबई महिला लीग का उद्घाटन खिताब जीत लिया। कप्तान सयाली सतघरे के नेतृत्व में, फाल्कन्स ने अनुशासित गेंदबाजी के साथ 124 के मामूली स्कोर का बचाव किया और प्रतियोगिता का पहला चैंपियन बन गया।.

see more..

स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को हराकर अपनी पहली टी 20 विश्व कप जीत दर्ज की

13 Jun 2026 | 7:08 PM

मैनचेस्टर, 13 जून (वार्ता) शनिवार को मैनचेस्टर में ग्रुप बी के शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड पर 40 रन की शानदार जीत के साथ अपना पहला महिला टी 20 वर्ल्ड कप मैच जीता। कैथरीन और सारा ब्राइस के बीच 106 रन की अहम साझेदारी ने स्कॉटलैंड को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद की, और फिर कर्स्टी गॉर्डन और कैथरीन फ्रेज़र ने तीन-तीन विकेट लेकर आयरलैंड की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया।.

see more..

हिम्मत के तूफानी शतक से आउटर दिल्ली वॉरियर्स फाइनल में

13 Jun 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) हिम्मत सिंह (125) के तूफानी शतक से आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 148 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतिष्ठित 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (पंजीकृत) के फाइनल में प्रवेश कर लिया।.

see more..