Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
खेल


बुरा दिन कहें भारत के लिए या कहें कि भारत ने पार स्‍कोर इस हरी पिच पर बनाकर एक फाउंडेशन सेट कर दिया है। अब यह तो कल ही देखने को मिलेगा। खैर, भारतीय टीम की ओर से करूण नायर ने एक लंबे अर्से बाद अर्धशतक लगा दिया है। हालांकि बारिश से प्रभावित दिन कई बल्‍लेबाज सेट होने के बाद आउट होते दिखे।
उम्‍मीद अभी भी वॉशी और नायर के ऊपर हैं। दिन के खेल के अंत तक भारत ने छह विकेट पर 204 रन बना लिए हैं, जबकि इंग्‍लैंड की ओर से बुरी खबर क्रिस वोक्‍स के लिए है जो चौका बचाने के चक्‍कर में अपना कंधा चोटिल कर बैठे हैं।
भारत की तरफ से नायर के बाद साई सुदर्शन ने 108 गेंदों में छह चौकों की मदद से 38, कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों में चार चौकों के सहारे 21 रन, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 19 रन और ओपनर केएल राहुल ने 40 गेंदों में 14 रन बनाये हैं।
इससे पहले इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए। लंच के समय साई सुदर्शन 25 और कप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर थे।
बारिश के चलते अंपायर्स ने लंच ब्रेक पहले लेने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन के खिलाफ रिव्यू पर लेग बिफोर आउट करार दिए गए। राहुल (14) सेट ही हो रहे थे कि क्रिस वोक्स की गेंद पर पर्याप्त रूम होने के बावजूद उन्हें कट करने का खामियाजा उठाना पड़ा। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है और अगले सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। लेकिन लंच के बाद भारत के स्कोर में 11 रन जुड़े थे कि गिल एक आत्मघाती सिंगल चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए।
साई सुदर्शन चौथे विकेट के रूप में 101 के स्कोर पर आउट हुए। पिछले मैच के शतकधारी रवींद्र जडेजा इस बार नौ रन बनाकर स्लिप में लपके गए। ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 19 रन बनाये लेकिन छठे बल्लेबाज के रूप में टीम के 153 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद नायर और सुंदर के बीच अविजित साझेदारी ने फिर भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए।
राज
वार्ता
More News

एशियाई बॉक्सिंग ने विजेंदर सिंह को एथलीट कमीशन का सदस्य नियुक्त किया

18 Jan 2026 | 1:32 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) बीजिंग ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेंदर सिंह को एशियाई बॉक्सिंग एथलीट कमीशन का सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि राजेंद्रन रविंद्रन को रेफरी और जज कमीशन सदस्यों का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।.

see more..

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

18 Jan 2026 | 1:24 PM

इंदौर, 18 जनवरी (वार्ता) भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

जापानी दिग्गज युई सुसाकी के नेतृत्व में हरियाणा थंडर्स दिल्ली को 6–3 से हराया

18 Jan 2026 | 1:08 PM

नोएडा, 18 जनवरी (वार्ता) जापानी दिग्गज युई सुसाकी ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा थंडर्स को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के मैच 5 में दिल्ली दंगल वॉरियर्स के खिलाफ शनिवार को 6–3 की प्रभावशाली जीत दिलाई। कई बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात्र 57 सेकंड में मुकाबला जीतकर लीग इतिहास की सबसे तेज तकनीकी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के साथ हरियाणा ने अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुसाकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दिल्ली दंगल वॉरियर्स के तुरान बायरामोव को फाइटर ऑ.

see more..

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से आरसीबी महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

17 Jan 2026 | 10:59 PM

नवी मुम्बई, 17 जनवरी (वार्ता) सयाली सातघरे और लॉरेन बेल (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान स्मृति मंधाना (96 ) और जॉर्जिया बॉल (नाबाद ) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 11वें मुकाबले में 10 गेंदे शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।.

see more..