Wednesday, Feb 11 2026 | Time 23:36 Hrs(IST)
खेल


दक्षिण अफ्रीका ने महिला एकदिवसीय विश्वकप के लिए 15 सदसीय टीम की घोषित

केपटाउन, 03 सितंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने इस महीने के आखिर में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को शामिल किया है।
चयनकर्ताओं ने लॉरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई वाली टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज एनेके बॉश और ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क और एनेरी डर्कसेन को भी टीम में जगह मिली है। ये तीनों इससे पहले टी-20 विश्वकप में टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। ये तीनों खिलाड़ी और मेसो पहली बार एकदिवसीय विश्वकप में खेलेंगी।
मेसो ने केवल दो एकदिवसीय मैच खेले हैं और कुल सात सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन दो अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले चुकी हैं और इस साल की शुरुआत में स्टेन सिटी के साथ दक्षिण अफ्रीका 20 स्कूल्स का खिताब जीता है। मेसो उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं जो पहली बार विश्व कप में खेलेंगी। ऑफ स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर नोंदुमिसो शंगासे का भी यह पहला एकदिवसीय विश्वकप हैं।
महिला एकदिवसीय विश्वकप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है:- लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मारिजन कप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे और क्लो ट्रायॉन।
राम/राज
वार्ता
More News

रदरफोर्ड के आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

11 Feb 2026 | 8:49 PM

मुम्बई, 11 फरवरी (वार्ता) शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 76) के 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से सजे आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले में बुधवार को छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

अनीश ने ब्रॉन्ज़, एड्रियन ने जीता गोल्ड

11 Feb 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट अनीश भनवाला ने पुरुषों की 25मी रैपिड-फायर पिस्टल (आरपीएफ) में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, यह उनकी तीसरी एशियन चैंपियनशिप थी। कजाकिस्तान ने एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप, नई दिल्ली 2026 के आठवें दिन बुधवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार गोल्ड मेडल जीते। एड्रियन करमाकर ने 50मी राइफल प्रोन जूनियर मेन्स इवेंट में और जूनियर मेन्स 25 मी आरपीएफ टीम ने भी उस दिन गोल्ड मेडल जीता, जिससे भारत की मेडल टैली 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज़ मेडल तक पहुंच गई, जबकि कॉम्पिटिशन के दो दिन और बचे हैं।.

see more..

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

11 Feb 2026 | 8:00 PM

राँची, 11 फरवरी (वार्ता) झारखंड के सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर ने आज हथिया गोंदा स्कूल, राँची में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया।.

see more..

दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट ‘एमपीएल–सीजन 5’ का आगाज़

11 Feb 2026 | 7:56 PM

नोएडा, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित महर्षि विश्विद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में दिल्ली एनसीआर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामनेट होने जा रहा है जिसका बुधवार को विश्विद्यालय के प्रशिक्षित क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा शुभारंभ किया गया।.

see more..

एलिस और जम्पा के 'चौके' से ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से पीटा

11 Feb 2026 | 7:17 PM

कोलम्बो, 11 फरवरी (वार्ता) नाथन एलिस और एडम जम्पा (4-4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को बुधवार को एकतरफा अंदाज में 67 रन से पीटकर टी 20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 182 रन बनाने के बाद आयरलैंड को 16.5 ओवर में 115 रन पर समेट दिया। 12 रन पर चार विकेट लेने वाले एलिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।.

see more..