Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:39 Hrs(IST)
खेल


महमूदुल हसन की आयरलैंड टेस्ट के लिए वापसी

ढाका, 04 नवंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन आयरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए बंगलादेश टेस्ट टीम में लौट आए हैं। हाल ही में कप्तानी विवाद के बाद यह बंगलादेश का पहला टेस्ट मैच होगा, जो नजमुल हुसैन द्वारा मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इस प्रारूप में कप्तान बने रहने के फैसले के साथ समाप्त हुआ था।
महमूदुल हसन, जिनका इस प्रारूप में औसत केवल 22.79 है, को श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के पिछले टेस्ट मैच में टीम से बाहर रखा गया था। हालांकि, हाल ही में नेशनल क्रिकेट लीग में शतक लगाने के बाद इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में वापस लाया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम से नईम हसन, महिदुल इस्लाम और अनामुल हक को बाहर रखा गया है। बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद, जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है, को चयन समिति ने 14 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा है।
पहला टेस्ट 11 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 19 नवंबर से ढाका में शुरू होगा। टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद दोनों टीमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेंगी।
टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन चौधरी, हसन मुराद।
राज
वार्ता
More News

लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि देश में खेल व्यवस्था को जमीनी स्तर से बदलना है : लिएंडर पेस

13 Jun 2026 | 4:59 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि देश में खेल व्यवस्था को जमीनी स्तर से बदलना है। .

see more..

मोरक्को के खिलाफ़ ब्राज़ील के विश्व कप के पहले मैच से नेमार बाहर

13 Jun 2026 | 3:53 PM

न्यू जर्सी (अमेरिका), 13 जून (वार्ता) ब्राज़ील के फ़ॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार अभी भी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, और हेड कोच कार्लो एंसेलोटी का कहना है कि वे कम से कम हैती के मैच तक उपलब्ध नहीं होंगे।.

see more..

नेमार मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच से बाहर

13 Jun 2026 | 3:43 PM

न्यू जर्सी, 13 जून (वार्ता) ब्राजील के फॉरवर्ड खिलाड़ी पिंडली की चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ होने वाले फीफा विश्वकप 2026 के शुरुआती मैच में नहीं खेल पायेंगे। ब्राजील फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा वह कम से कम हैती के खिलाफ होने वाले मैच तक उपलब्ध नहीं होंगे।.

see more..

सेल्वा प्रभु ने जीता आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की ट्रिपल जंप का खिताब

13 Jun 2026 | 3:15 PM

ओरेगन (अमेरिका) 13 जून (वार्ता) भारत के सेल्वा प्रभु ने शनिवार को ओरेगन के यूजीन में हेवर्ड फील्ड पर आयोजित एनसीएए डिवीजन वन आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों का ट्रिपल जंप खिताब जीता।.

see more..

अजय रोहेरा के शतक से जबलपुर रॉयल लायंस ने मालवा स्टैलियंस को हराया

13 Jun 2026 | 2:47 PM

इंदौर,13 जून (वार्ता) शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के मैच में जबलपुर रॉयल लायंस ने मालवा स्टैलियंस को 54 रनों से हराया। लायंस की यह लगातार तीसरी जीत है।.

see more..