Saturday, Mar 7 2026 | Time 14:06 Hrs(IST)
खेल


मेरा इंडियन हेवन प्रीमियर लीग से कोई लेना-देना नहीं : सुरेंद्र खन्ना

नयी दिल्ली, 05 नवम्बर (वार्ता) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना ने स्पष्ट किया है कि उनका इंडियन हेवन प्रीमियर लीग से कोई लेना-देना नहीं है।
खन्ना ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, ''मीडिया में यह खबर आई है कि इंडियन हेवन प्रीमियर लीग को उसके मालिकों और आयोजकों ने उन कारणों से रद्द कर दिया है जो उन्हें ही पता हैं। इस संदर्भ में, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि मेरा इस लीग से कोई लेना-देना नहीं है।''
उन्होंने कहा, ''जहां तक हमारी जानकारी और विश्वास है, लीग का स्वामित्व और संचालन पूरी तरह से युवा सोसाइटी के पास है। मैं न तो इसका सदस्य हूँ, न ही कार्यवाहक या पदाधिकारी, और न ही मैं किसी भी तरह से उक्त सोसाइटी से जुड़ा हूँ। ''
सुरेन्द्र खन्ना का लीग से कोई भी संबंध नहीं है - भूतकाल, वर्तमान या भविष्यकाल में - और उन्हें एक अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वे किसी भी तरह से लीग की योजना, वित्तीय व्यवस्था, प्रशासन, व्यवस्था, संगठन या निरंतरता से जुड़े नहीं हैं और न ही कभी रहे हैं। साथ ही, खन्ना का इस लीग से कोई वित्तीय हित नहीं था और वे किसी भी लाभ के हकदार नहीं थे, वे केवल एक अतिथि थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लीग के निर्माण, संचालन और समाप्ति से संबंधित सभी निर्णय विशेष रूप से युवा सोसाइटी और उसके आयोजकों के पास हैं।
राज
वार्ता
More News

अभिषेक को वापसी के लिए खुद पर भरोसा दिखाना होगा: कपिल देव

06 Mar 2026 | 10:29 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा खराब फॉर्म से गुजर रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को समय पर मज़बूत वापसी करने के लिए "खुद पर भरोसा" दिखाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम के रूप में भारत इस फॉर्म बरकरार रखता तो रविवार को अहमदाबाद में वह लगातार दूसरा खिताब जीतेगा।.

see more..

अदकर और रैना एकल की जोड़ी फाइनल में

06 Mar 2026 | 10:13 PM

कलबुर्गी, 06 मार्च (वार्ता) तीसरी सीड वैष्णवी अदकर और आठवीं सीड अंकिता रैना ने आईटीएफ डब्ल्यू 35 कलबुर्गी में शुक्रवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल के सेमीफाइनल और युगल के फानल में जगह बना ली है। .

see more..

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारियों को किया तैनात

06 Mar 2026 | 6:44 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को देश में टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समावेशिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। .

see more..

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बनाये तीन विकेट पर 96 रन

06 Mar 2026 | 6:44 PM

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) 06 मार्च (वार्ता) एलिस पेरी (नाबाद 43) और ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट/नाबाद 20) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में भारत को 198 के स्कोर पर रोकने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने की समय तीन विकेट पर 96 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 102 रन पीछे है।.

see more..

ब्रिटेन की कार्टल और फर्नले इंडियन वेल्स के दूसरे दौर में

06 Mar 2026 | 6:21 PM

कैलिफोर्निया, 06 मार्च (वार्ता) ब्रिटेन की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सोनाय कार्टल और जैकब फर्नले ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए इंडियन वेल्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली।.

see more..