Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:11 Hrs(IST)
खेल


सैंटनर का अर्धशतक गया बेकार, वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात रनों से हराया

ऑकलैंड, 05 नवंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (नाबाद 55) का आतिशी अर्धशतक गया बेकार जबकि शाई होप (53) की बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।28 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 43 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रोस्टन चेज ने कप्तान शाई होप के साथ चौथे विकेट लिए 54 रन जोड़े। 13वें ओवर में काइल जैमीसन ने कप्तान शाई होप को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। होप ने 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। रोमन पॉवेल ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाये। रोस्टन चेज 27 गेंद में (28) और एलिक अथानाजे ने नौ गेंदों में 16 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी, जैक फाउलकेस ने दो-दो विकेट लिये। जेम्स नीशम और काइल जैमीसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 रन के स्कोर डेवोन कॉन्वे (13) का विकेट गंवा दिया। उन्हें चौथे ओवर में मैथ्यू फोर्ड ने बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट टिम रॉबिंसन 21 गेंद (27) के रूप में गिरा। इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज को पिच पर नहीं टिकने दिया। रचिन रविंद्र (21), डैरिल मिचेल (13), माइकल ब्रेसवेल एक रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद 16वें ओवर में रॉस्टन चेज ने जिमी नीशम (11) और जैकरी फॉक्स (एक) और अगले ही ओवर में काइल जेमीसन (दो) को जेडेन सील्स ने आउटकर वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी।
मिचेल सैंटनर ने 18वें ओवर में चार चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के मैच जीतने की उम्मीद को जिंदा कर दिया। इसके बाद जेसन होल्डर के ओवर में उन्होंने पहली तीन गेंदों पर लगातार चौके लगाकर स्कोर को नौ विकेट पर 145 रन पर पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में छह गेंदों पर 20 रन बनाने थे लेकिन वह सैंटनर के एक छक्के, एक चौके और दो रनों की 12 रन ही बना सके और मुकाबला सात रनों से हार गये। इस दौरान मिचेल सैंटनर और जेकब डफी के बीच आखिरी विकेट के लिए 50 रनों की रिकार्ड साझेदारी हुई। मिचेल सैंटनर ने 28 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली।
वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये। मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम,राज
वार्ता
More News

तेजस्विन शंकर ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी की आलोचना की

14 Apr 2026 | 7:17 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी से निराश, एशियन गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की कड़ी आलोचना की है, और इस स्थिति को "डिमोटिवेट करने वाला" और एथलीट्स और कोचों के प्रति "बेइज्जती का संकेत" बताया है।.

see more..

कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

14 Apr 2026 | 7:10 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को चुना

14 Apr 2026 | 6:27 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को चुना है। कार्स चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
बाएं हाथ के मीडियम पेसर दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी 20 खेले हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 विकेट हैं। वह एसआरएच के साथ 75 लाख रुपये में जुड़ेंगे।
श्रीलंकाई बॉलर पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
राज
वार्ता.

see more..

'साकिब हुसैन की माँ ने उनके पहले क्रिकेट शूज खरीदने के लिए अपनी ज्वेलरी बेच दी'

14 Apr 2026 | 6:18 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) सनराइज़र्स हैदराबाद ने टाटा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स पर 57 रन से ज़बरदस्त जीत दर्ज की। जियोस्टार एक्सपर्ट इरफ़ान पठान और फाफ डू प्लेसिस ने 'फियरलेस प्रोडिजीज़' में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के असर का एनालिसिस किया। .

see more..