Sunday, Dec 14 2025 | Time 00:23 Hrs(IST)
खेल


इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का निधन

लंदन 02 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है।
स्मिथ के परिवार उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को साउथ पर्थ में अपार्टमेंट में स्मिथ का अचानक निधन हो गया।
स्मिथ ने 1988 और 1996 के बीच इंग्लैंड के लिए खेले 62 टेस्ट मैचों में 43.67 की औसत से 4,236 रन बनाए, जिसमें नौ शतक भी शामिल थीं, और वह उस टीम का हिस्सा थे जो 1992 विश्वकप फाइनल तक पहुंची थी।
एक बयान में, स्मिथ के परिवार ने कहा कि बहुत दुख और नुकसान के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ का निधन हो गया है। रॉबिन की सोमवार को साउथ पर्थ के उनके अपार्टमेंट में अचानक उनका निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।
बयान में कहा गया, “2004 में खेल से संन्यास के बाद से, शराब और मानसिक स्वास्थ्य से उनकी लड़ाई के बारे में अच्छी तरह से पता है, लेकिन इन बातों को मौत के कारण के बारे में अंदाजा लगाने का आधार नहीं बनाना चाहिए, निधन के कारण पता पोस्टमॉर्टम जांच से चलेगा। यह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल समय है, जबकि हम अपने दुख से उबरने का प्रयास कर रहे हैं, और इसलिए हम चाहेंगे कि मीडिया और क्रिकेट फॉलोअर्स हमारी निजता का ध्यान रखें।”
अपनी मौत से ठीक दो हफ़्ते पहले, स्मिथ ने पर्थ के लिलाक हिल में इंग्लैंड लायंस टीम के टूर मैच के दौरान एक दोपहर उनके साथ बिताई थी, जहाँ उन्होंने एक घंटे से ज़्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बारे में बात की और अपने करियर की कहानियां साझा कीं।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा, “रॉबिन स्मिथ एक ऐसे खिलाड़ी थे जो दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजो का डटकर सामना करते थे और मुश्किल तेज गेंदबाजी का सामना एक बहादुर मुस्कान और जबरदस्त हिम्मत के साथ करते थे। उन्होंने ऐसा इस तरह से किया कि इंग्लैंड के प्रशंसकों को बहुत गर्व हुआ और मनोरंजन की कोई कमी नहीं हुई। वह अपने समय से आगे के बल्लेबाज थे, जिसकी मिसाल 1993 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय में 163 गेंदों पर नाबाद 167 रन की यादगार पारी से मिलती हैं।”
राम
वालौ
More News

इशरानी बरुआ, उन्नति हुड्डा और किरण जॉर्ज ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में

13 Dec 2025 | 8:03 PM

कटक, 13 दिसंबर (वार्ता) इशरानी बरुआ, महिला एकल की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष एकल के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने कटक के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में जीत हासिल कर बैडमिंटन टूर्नामेंट ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।.

see more..

बंगलादेश अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया

13 Dec 2025 | 7:11 PM

दुबई 13 दिसंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज जवाद अबरार (96) और रिफत बेग (62) की शतकीय साझेदारी की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।.

see more..

पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर होबार्ट हरिकेंस महिला ने जीता डब्ल्यूबीबीएल का पहला खिताब

13 Dec 2025 | 6:43 PM

होबार्ट 13 दिसंबर (वार्ता) लिजेल ली (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स महिला को 30 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हराकर वूमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का पहला खिताब अपने नाम किया।.

see more..

मेसी का दौरा निजी पीआर एजेंसी ने आयोजित किया, एआईएफएफ की इसमें कोई भूमिका नहीं

13 Dec 2025 | 6:32 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी का कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निजी पीआर एजेंसी ने व्यवस्थित कराया था इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।.

see more..

सुरजीत हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास अकादमी के बीच होगी खिताबी भिडंत

13 Dec 2025 | 6:06 PM

जालंधर 13 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवां ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट अंडर 19 लड़कों का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरजीत हाकी अकादमी जालंधर और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। .

see more..