Sunday, Dec 14 2025 | Time 01:06 Hrs(IST)
खेल


राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को राहत, सरकार ने साफ किया 'ड्यूटी' मानने का नियम

लखनऊ, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, ट्रेनिंग कैंपों और संबंधित गतिविधियों में शामिल होने की पूरी अवधि, आवागमन के समय सहित 'ड्यूटी' मानी जाएगी।
मंत्रिमंडल के इस फैसले से खिलाड़ियों को अनुमति लेने में होने वाली मुश्किलें खत्म होंगी। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब तक 'अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022' में ऐसी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं थी। सेवा नियमावली में अवकाश संबंधी प्रावधान न होने के कारण खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने के लिए अनुमति प्रक्रिया में दिक्कतें आती थीं।
उन्होंने कहा कि अब सरकार नई प्रणाली लागू कर रही है, जिसमें साफ व्यवस्था होगी कि नियुक्त खिलाड़ी जब भी किसी राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, कैंप या प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें, वह अवधि सेवा अवधि (ड्यूटी) मानी जाएगी। इसमें आने-जाने का पूरा समय भी शामिल होगा। इससे न केवल खिलाड़ियों को अपने खेल करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि राज्य का प्रतिनिधित्व भी और मजबूत होगा, क्योंकि अब उन्हें अनुमति लेने में कोई बाधा नहीं आएगी।
मंत्रिमंडल ने वाराणसी में निर्माणाधीन डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा के संचालन, प्रबंधन और रखरखाव तथा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 'भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ हुए एमओयू को मंजूरी दे दी है। यह वही स्टेडियम है, जहां 'खेलो इंडिया' योजना के तहत आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है। एमओयू के तहत स्टेडियम परिसर में मौजूद खेल सुविधाओं; जैसे, भवन, ढांचे, मैदान और अन्य अवसंरचनाओं को साई को सौंपा जाएगा, ताकि यहां नेशनल सेंटर ऑfफ एक्सीलेंस की स्थापना और संचालन सुचारु रूप से हो सके।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनने के बाद प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। विभिन्न आयु वर्गों और खेल विधाओं के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभा को मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व भी और सशक्त होगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से खिलाड़ियों के सामने भविष्य में रोजगार और खेल करियर दोनों की संभावनाएं बढ़ेंगी, साथ ही वाराणसी देश के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक के रूप में उभरकर सामने आएगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

इशरानी बरुआ, उन्नति हुड्डा और किरण जॉर्ज ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में

13 Dec 2025 | 8:03 PM

कटक, 13 दिसंबर (वार्ता) इशरानी बरुआ, महिला एकल की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष एकल के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने कटक के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में जीत हासिल कर बैडमिंटन टूर्नामेंट ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।.

see more..

बंगलादेश अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया

13 Dec 2025 | 7:11 PM

दुबई 13 दिसंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज जवाद अबरार (96) और रिफत बेग (62) की शतकीय साझेदारी की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।.

see more..

पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर होबार्ट हरिकेंस महिला ने जीता डब्ल्यूबीबीएल का पहला खिताब

13 Dec 2025 | 6:43 PM

होबार्ट 13 दिसंबर (वार्ता) लिजेल ली (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स महिला को 30 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हराकर वूमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का पहला खिताब अपने नाम किया।.

see more..

मेसी का दौरा निजी पीआर एजेंसी ने आयोजित किया, एआईएफएफ की इसमें कोई भूमिका नहीं

13 Dec 2025 | 6:32 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी का कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निजी पीआर एजेंसी ने व्यवस्थित कराया था इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।.

see more..

सुरजीत हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास अकादमी के बीच होगी खिताबी भिडंत

13 Dec 2025 | 6:06 PM

जालंधर 13 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवां ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट अंडर 19 लड़कों का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरजीत हाकी अकादमी जालंधर और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। .

see more..