Sunday, Dec 14 2025 | Time 01:22 Hrs(IST)
खेल


रोहित और विराट के ड्रेसिंग रूम और मैदान में होने से माहौल खुशनुमा बना रहता है: हर्षित राणा

रायपुर 02 दिसंबर (वार्ता) तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान में साथ रहने से माहौल खुशनुमा बना रहता है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले राणा ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय से पहले कहा, "यह मेरे लिए और पूरी टीम के लिए भी बहुत बड़ी बात है। अगर ऐसे अनुभवी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम और मैदान पर आपके साथ हों, तो माहौल बहुत अच्छा रहता है। इस समय, मैदान के बाहर - यहां तक कि ड्रेसिंग रूम में भी - पूरी टीम के लिए खुशी का माहौल होता है। हर कोई बेहतर बनना चाहता है। उनके मन में, वे हमेशा चाहते हैं कि युवा बेहतर बनें। जैसे, जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं, तो वे हमेशा मुझे बताते हैं कि बेहतर गेंदबाजी कैसे करनी है। जब किसी खिलाड़ी को इतना अच्छा टीम माहौल मिलता है, तो चीजे अपने आप अच्छी हो जाती हैं।"
उन्होंने कहा, "वे हमेशा मोटिवेटेड रहते हैं - चाहे अच्छा समय हो या बुरा। वे आपका साथ देते हैं और आपको बताते हैं कि आपको आगे क्या कदम उठाने चाहिए। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, इससे आपको सच में मदद मिलती है, क्योंकि जब आप मैदान पर होते हैं - दबाव वाली स्थिति में - तो वे आपकी बहुत मदद करते हैं।"
उन्होंने कहा, "नई गेंद से, मैंने गेंदबाजी कोच मॉर्कल के साथ बहुत अभ्यास किया है, और अर्शदीप सिंह से भी बहुत बात की है। उनके पास बहुत अनुभव है, और वह अभ्यास में यह बताकर मेरी मदद करते हैं कि मुझे बेहतर गेंदबाजीकैसे करनी चाहिए।"
राणा ने कहा, "आप जानते हैं कि आज के क्रिकेट में गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलती। यह नियम हमारे लिए बहुत मददगार रहा है, क्योंकि वह एक पुरानी गेंद, हम हमेशा अपने दिमाग में रखते हैं। 34वें ओवर के बाद जो भी गेंद पुरानी होती है, हम उसी पर फोकस करने का प्रयास करते हैं। और गेंद चुनने के बारे में, वह हम सभी करते हैं। जिसे भी लगता है कि कौन सी गेंद पुरानी है। भारत में, गेंदबाजी अलग होती है क्योंकि आपको वैरिएशन पर डिपेंड रहना होता है। हर फेज में, आपको अलग-अलग रोल में अलग तरह से गेंदबाजी करनी होती है: कभी अटैकिंग, कभी डिफेंसिव।"
राम
वार्ता
More News

इशरानी बरुआ, उन्नति हुड्डा और किरण जॉर्ज ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में

13 Dec 2025 | 8:03 PM

कटक, 13 दिसंबर (वार्ता) इशरानी बरुआ, महिला एकल की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष एकल के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने कटक के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में जीत हासिल कर बैडमिंटन टूर्नामेंट ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।.

see more..

बंगलादेश अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया

13 Dec 2025 | 7:11 PM

दुबई 13 दिसंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज जवाद अबरार (96) और रिफत बेग (62) की शतकीय साझेदारी की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को सात गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया।.

see more..

पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर होबार्ट हरिकेंस महिला ने जीता डब्ल्यूबीबीएल का पहला खिताब

13 Dec 2025 | 6:43 PM

होबार्ट 13 दिसंबर (वार्ता) लिजेल ली (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स महिला को 30 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हराकर वूमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का पहला खिताब अपने नाम किया।.

see more..

मेसी का दौरा निजी पीआर एजेंसी ने आयोजित किया, एआईएफएफ की इसमें कोई भूमिका नहीं

13 Dec 2025 | 6:32 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी का कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निजी पीआर एजेंसी ने व्यवस्थित कराया था इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।.

see more..

सुरजीत हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास अकादमी के बीच होगी खिताबी भिडंत

13 Dec 2025 | 6:06 PM

जालंधर 13 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवां ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट अंडर 19 लड़कों का फाइनल मुकाबला रविवार को सुरजीत हाकी अकादमी जालंधर और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। .

see more..