More News05 Sep 2026 | 5:36 PMशेनझेन, 05 सितंबर (वार्ता) एन सेयॉन्ग ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए यामागुची अकाने को हराकर 2026 बीडब्ल्यूएफ चाइना मास्टर्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह इस सीजन में आठवीं बार है जब ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल चैंपियन एन सेयॉन्ग ने फाइन में पहुंची हैं। आज यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में में टॉप सीड एन ने तीसरी सीड यामागुची अकाने को 21-13, 21-15 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।.
see more.. 05 Sep 2026 | 4:56 PMमोंटेवीडियो, 05 सितंबर (वार्ता) उरुग्वे फुटबॉल टीम के मुख्य कोच डिएगो फोर्लान ने छह अक्टूबर को कोलकाता में भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें रियल मैड्रिड के कप्तान फेडरिको वाल्वरडे, रोनाल्ड अराउजो और डार्विन नुनेज शामिल हैं।.
see more.. 05 Sep 2026 | 4:39 PMमुम्बई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि वह अपने एफटीपी मैनेजरों को निर्देश देगा कि वे अगले 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (एफटीपी) चरण की योजना इस तरह बनाएं कि विदेशी हालात, खासकर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (एसईएनए) देशों में, वहां के माहौल में ढलने के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिल सके। एफटीपी पर एक वर्कशॉप 22 और 23 सितंबर को दुबई में होनी है, जिसमें सभी बोर्ड की ऑपरेशन टीमें शामिल होंगी। बीसीसीआई भी इस वर्कशॉप में अपनी टीम भेजेगा, जिसमें 2027-31 चरण के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम पर चर्चा होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस.
see more.. 05 Sep 2026 | 4:21 PMचेन्नई, 05 सितंबर (वार्ता) ईशान किशन और तिलक वर्मा का मानना है कि चेन्नई में होने वाले पांच दिन के दलीप ट्रॉफी फाइनल और दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बीच बहुत कम समय मिलना मुश्किल भरा होगा। लेकिन रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में क्रमशः पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करने के बाद, उन्हें भरोसा है कि वे सफेद गेंद क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे। किशन और तिलक वर्मा के अलावा,पूर्वी क्षेत्र के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को भी दलीप ट्रॉफी फाइनल और अफगानिस्तान टी-20 के बीच तीन दिन के अंतर का सामना करना होगा। .
see more.. 05 Sep 2026 | 3:44 PMनयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीज़न 10 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले साल मई तक चलेगा।.
see more..