Friday, Jan 23 2026 | Time 19:05 Hrs(IST)
खेल


गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को 10 रनों से हराया

नवी मुम्बई 10 जनवरी (वार्ता) कप्तान एश्ले गार्डनर (65/ एक विकेट), अनुष्का शर्मा (44) और सोफी डिवाइन (38) के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने शनिवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज महिला को 10 रनों से शिकस्त दी।
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज महिला की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में किरण नवगिरे (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें रेणुका सिंह ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद कप्तान मेग लेनिंग और फीबी लिचफील्ड की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। नौवें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम ने लेनिंग (30) और हरलीन देओल को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में रेणुका सिंह ने दीप्ति शर्मा (एक) को अपनी ही गेंद कैच आउट कर गुजरात जायंट्स को चौथी सफलता दिलाई। पांचवें विकेट के रूप में श्वेता सहरावत 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुई। 16वें ओवर में सोफी डिवाइन ने फीबी लिचफील्ड को आउटकर गुजरात जायंट्स को छठी सफलता दिलाई। फीबी लिचफील्ड ने 40 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने डिएंड्रा डॉटिन (12) को आउट किया। सोफी एकल्सटन (11) आठवें विकेट के रूप में आउट हुई। यूपी वॉरियर्ज महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई। सोभना आशा ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाये।
गुजरात जायंट्स महिला के लिए रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिये। एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स महिला के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सोफी एकल्सटोन ने बेथ मूनी (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 17वें ओवर में डिएंड्रा डॉटिन ने अनुष्का शर्मा (30 गेंदों में 44 रन) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। गुजरात जायंट्स का चौथा विकेट 18वें ओवर में एश्ले गार्डनर के रूप में गिरा। उन्हें सोफी एकल्सटोन ने बोल्ड आउट किया।
एश्ले गार्डनर ने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 65 रनों की पारी खेली। गुजरात जायंट्स् ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया। जॉर्जिया वेयरहम 10 गेंदों में (27) और भारती फूलमाली सात गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रही।
यूपी वॉरियर्ज के लिए सोफी एकल्सटोन ने दो विकेट लिये। डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम,राज
वार्ता
More News

शानदार सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ छठे फाइनल की तारीख तय की

23 Jan 2026 | 6:33 PM

सिडनी,23 जनवरी (वार्ता) सिर्फ़ दो रात पहले, सिडनी सिक्सर्स पूरब की ओर उड़े थे, घायल और निराश। लेकिन अब उन्हें वापसी का मौका मिला है। पूरे ऑस्ट्रेलिया में 3200 किलोमीटर की यात्रा को उलटने का अधिकार हासिल करने के बाद, वे अब किस्मत के मुहाने पर खड़े हैं। ऑप्टस स्टेडियम में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ़ छठा फाइनल उनका इंतज़ार कर रहा है। इस पल तक पहुँचने के लिए, लीग के सबसे बड़े मंच पर आठवीं बार जगह पक्की करने के लिए, उन्हें पहले डिफेंडिंग चैंपियन को हराना था और उन्होंने उन्हें हरा दिया। होबार्ट हरिकेंस, जो 57 रनों से बुरी तरह हार गए, अब यादों में धुंधले पड़ गए हैं, क्योंकि सिक्सर्स ने एक बार फिर पश्चि.

see more..

चोटिल वीर की जगह शिवम शर्मा यूपी की एकादश में शामिल

23 Jan 2026 | 6:16 PM

लखनऊ, 23 जनवरी (वार्ता) प्रशांत वीर को झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन लंच से ठीक पहले फ़ील्डिंग के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद शिवम शर्मा को बतौर सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट यूपी की एकादश में शामिल किया गया है। .

see more..

अफरीदी, बाबर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पाकिस्तान टी20 टीम में शामिल

23 Jan 2026 | 6:04 PM

इस्लामाबाद, 23 जनवरी (वार्ता) शाहीन शाह अफरीदी पिछले महीने घुटने के लिगामेंट की चोट के कारण बीबीएल से बाहर होने के बाद पहली बार पाकिस्तान टीम में लौटे हैं, ताकि अगले हफ्ते शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर सकें। बाबर आजम ने भी बीबीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी जगह बनाए रखी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में हारिस रऊफ का शानदार प्रदर्शन टीम में जगह वापस पाने के लिए काफी नहीं रहा।.

see more..

एयर राइफल टी2 में शाहू तुषार माने और साक्षी सुनील पडेकर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर स्कोर किया

23 Jan 2026 | 5:56 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स 1 एवं 2 (ग्रुप ए) के दौरान महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पडेकर और रेलवे के शाहू तुषार माने ने क्रमशः 10 मीटर एयर राइफल महिला और पुरुष स्पर्धाओं में फाइनल और क्वालिफिकेशन राउंड में राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर स्कोर दर्ज किया। साक्षी ने टी2 फाइनल में 254.3 का स्कोर किया, जबकि शाहू तुषार माने ने क्वालिफिकेशन में 637.1 अंक जुटाए। हालांकि ये दोनों स्कोर मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर हैं, लेकिन इन्हें आधिकारिक राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी।.

see more..

सरफराज के दोहरे शतक से मुंबई का विशाल स्कोर

23 Jan 2026 | 5:49 PM

हैदराबाद, 23 जनवरी (वार्ता) सरफराज खान (227) के शानदार दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 560 रन का विशाल स्कोर बना लिया। .

see more..