Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:39 Hrs(IST)
खेल


वुलफार्ट ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई सात विकेट से जीत

नवी मुम्बई 14 जनवरी (वार्ता) लिजेल ली (67) और शेफाली वर्मा (36) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महिला ने बुधवार को यूपी वॉरियर्ज को सात विकेट से शिकस्त दी। लॉरा वुलफार्ट ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 94 रन जोड़े। 12वें ओवर में सोभना आशा ने शेफाली वर्मा को आउटकर यूपी वॉरियर्ज को पहली सफलता दिलाई। शेफाली वर्मा ने 32 गेंदों में छह चौकों की मदद से 36 रन बनाये। 15वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने लिजेल ली को आउट कर दिया। लिजेल ली ने 44 गेंदों आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 67 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स 14 गेंदों में 21रन को आउटकर मैच को रोमांचक कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स महिला ने तीन विकेट पर 158 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। लॉरा वुलफार्ट 24 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रही। और मैरीजान कप्प ने नाबाद पांच रन बनाये।
यूपी वॉरियर्ज के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिये। सोभना आशा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया। कप्तान मेग लानिंग ने टीम के लिए सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और एक छक्का भी लगाया। 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 47 रन बनाये। वह रिटायर आउट हुई। इसके आलवा फ़ीबी लिचफ़ील्ड (27) और श्वेता सहरावत (11) रन बनाकर आउट हुई। अन्य बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैरीजान कप्प और शेफाली वर्मा ने दो-दो विकेट लिये। नंदिनी शर्मा, स्नेह राणा और श्री चारणी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

पहले राउंड में भारतीय टीनएजर मानस धामने का सामना आठवीं सीड रियो नोगुची से

15 Feb 2026 | 2:44 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) भारतीय टीनएजर मानस धामने एटीपी दिल्ली ओपन 2026 सिंगल्स इवेंट के पहले राउंड में जापान के आठवीं सीड रियो नोगुची से भिड़ेंगे, जबकि डबल्स ड्रॉ में टॉप सीड सिद्धांत बंथिया (भारत) और अलेक्जेंडर डोंस्की (बुल्गारिया), और दूसरी सीड निकी कलियंडा पूनाचा (भारत) और प्रूच्या इसारो (थाईलैंड) हेडलाइन करेंगे। एटीपी चैलेंजर 75 इवेंट, जो अपने छठे एडिशन के लिए डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में वापस आ रहा है, 16 से 22 फरवरी तक होगा, जिसमें 32 सिंगल्स खिलाड़ी और 16 डबल्स टीमें टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी।.

see more..

लॉकी फर्ग्यूसन को पितृत्व अवकाश मिला, कनाडा के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे

15 Feb 2026 | 2:31 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन को पितृत्व अवकाश मिल गया है और वह कनाडा के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप डी गेम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को यह घोषणा की।.

see more..

एनाबेल सदरलैंड ने फिर से जीता बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड

15 Feb 2026 | 2:24 PM

मेलबर्न, 15 फरवरी (वार्ता) लगातार दूसरे साल, ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी महिला क्रिकेटर को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सालाना सम्मान है। सदरलैंड ने 77 वोटों के साथ, बेथ मूनी को, जिन्हें 74 वोट मिले थे, इस सम्मान के लिए बहुत कम अंतर से हराया। अलाना किंग 56 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।.

see more..

यूएई को चाहिए मजबूती तो अफगानिस्तान को पहली जीत की तलाश

15 Feb 2026 | 2:18 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) वैश्विक टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में लगातार मिली हार के बाद अफगानिस्तान टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में उतरेगा। वहीं कनाडा पर जीत से उत्साहित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यह मुकाबला जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा।.

see more..

नेपाल को नौ विकेट से रौंद कर वेस्टइंडीज की जीत की हैट्रिक

15 Feb 2026 | 2:17 PM

मुम्बई, 15 फरवरी (वार्ता) जेसन होल्डर (चार विकेट) के बाद कप्तान शाई होप (नाबाद 61) और शिमरॉन हेटमायर (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने रविवार को टी-20 विश्वकप के 25वें मुकाबले में नेपाल को 28 गेंदे शेष रहते नौ विकेट विकेट से शिकस्त दी और अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सुपर आठ के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।.

see more..