Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:51 Hrs(IST)
खेल


भारत ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 241 रनों का लक्ष्य

नवीं मुम्बई, 04 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (54), तिलक वर्मा (45), कप्तान सूर्यकुमार यादव (30) अक्षर पटेल (नाबाद 35) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में पांच विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया।
आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। छठें ओवर में इशान किशन रिटायर आउट हुये। इशान किशन ने 20 गेंदों में दो चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 53 रन बनाये। इसके बाद आठवें ओवर में अभिषेक शर्मा भी 24 रन पर रिटायर आउट हो गये। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत का तीसरा विकेट 10वें ओवर में तिलक वर्मा के रूप में गिरा। तिलक वर्मा को मार्को यानसन ने बोल्ड आउट किया। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 45 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 30 रन बनाये। रिंकू सिंह 16 रन बनाकर आउट हुये। हार्दिक पंड्या ने 10 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। उन्हें 20वें ओवर में कार्बिन बॉश ने आउट किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अक्षर पटेल ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाये।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टे, वेना मफाका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

नेपाल के खिलाफ वेस्ट इंडीज की नजरें लगातार जीत पर

14 Feb 2026 | 2:17 PM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में जब अपराजित वेस्टइंडीज का सामना पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के हाई-स्टेक मुकाबले में नेपाल से होगा, तो रोमांच देखने को मिलेगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।.

see more..

मुचोवा और म्बोको में होगा खिताबी मुकाबला

14 Feb 2026 | 1:57 PM

दोहा, 14 फरवरी (वार्ता) चेक की कैरोलिना मुचोवा शनिवार को दोहा में ग्रीस की मारिया सकारी पर तीन सेट की जीत के साथ कतर टोटलएनर्जीज़ ओपन के फाइनल में पहुंच गईं।.

see more..

फ्रिट्ज, शेल्टन, शापोवालोव और सिलिच सेमीफाइनल में

14 Feb 2026 | 1:47 PM

डलास, 14 फरवरी (वार्ता) टेलर फ्रिट्ज, बेन शेल्टन, डेनिस शापोवालोव और मारिन सिलिक ने अपने क्वार्टर-फ़ाइनल मैच जीत कर नेक्सो डलास ओपन सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है।.

see more..

आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ बनाया टी-20 विश्वकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

14 Feb 2026 | 1:44 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (वार्ता) कप्तान लोर्कान टकर (नाबाद 94), गैरेथ डेलेनी (56) तथा जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आयरलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 22वें मुकाबले में ओमान के खिलाफ टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 235 रन बनाया है।.

see more..