Saturday, Feb 14 2026 | Time 16:14 Hrs(IST)
खेल


अफगानिस्तान को हराकर भारत 10वीं बार अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में

हरारे, 04 फरवरी (वार्ता) सलामी बल्लेबाज एरन जॉर्ज (115) की शतकीय, वैभव सूर्यवंशी (68) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 53 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल मे प्रवेश किया।
यह 10वीं बार है जब भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। फाइनल में भारत खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा। एरन जॉर्ज को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरन जॉर्ज की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 92 रन जोड़े। 10वें ओवर में नूरीस्तानी ओमरजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान आयुष म्हात्रे ने एरन जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। 27वें ओवर में नूरीस्तानी ओमरजई ने आयुष म्हात्रे को आउट किया। आयुष म्हात्रे ने 59 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 62 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विहान मल्होत्रा ने जॉर्ज के साथ 96 रन जोड़कर भारत की जीत पक्की कर दी। इसी दौरान जॉर्ज ने अपना शतक पूरा किया। 40वें ओवर में वाहिदउल्लाह जदरान ने जॉर्ज को आउटकर दिया। जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 115 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। विहान मल्होत्रा 38 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। भारत अब तक पांच बार यह खिताब जीता है।
इससे पहले आज यहां फैसल शिनोजादा (110 ) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ चार विकेट पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी उस्मान सादत और खालिद अहमदजई की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 13वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने खालिद अहमदजई को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। अहमदजई ने 39 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रन बनाये।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये फैसल शिनोजादा ने उस्मान सादत के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। 25वें ओवर में कनिष्क चौहान ने उस्मान सादत को आउटकर पवेलियन भेज दिया। उस्मान सादत ने 70 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 39 रन बनाये। फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई। 46वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने फैसल शिनोजादा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए 110 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर में कनिष्क चौहान ने अजिजुल्लाह मियाखिल (12) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया।
अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 310 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली। अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद रहे। यह टूर्नामेंट में पहली बार है जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिये।
राम
वार्ता
More News

कपिल ने पहली गेंद से ही रन बनाने की काबिलियत के लिए अभिषेक शर्मा की तारीफ की

14 Feb 2026 | 4:07 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) भारत के पूर्व महान क्रिकेटर कपिल देव ने टी-20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की पहली गेंद से ही बड़े शॉट मारने की काबिलियत की तारीफ की है।.

see more..

सेरुंडोलो अर्जेंटीना ओपन के सेमीफाइनल में

14 Feb 2026 | 3:46 PM

ब्यूनस आयर्स, 14 फरवरी (वार्ता) टॉप सीड और लोकल फेवरेट फ्रांसिस्को सेरुंडोलो शुक्रवार को चेक विट कोप्रिवा को 6-4, 6-3 से हराकर अर्जेंटीना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए।.

see more..

वोल्वार्ट, खाका ने दक्षिण अफ्रीका को सीरीज जिताई

14 Feb 2026 | 3:41 PM

बेनोनी, 14 फरवरी (वार्ता) अयाबोंगा खाका के ज़बरदस्त स्पेल और कप्तान लौरा वोल्वार्ट के 29 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से बाधित दूसरे टी20 में पाकिस्तान की महिला टीम को छह विकेट से हराया। मेजबान टीम ने 14 ओवर के मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट पर 100 रन पर रोक दिया और फिर चार गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया, जिससे उसे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बन गई।.

see more..

टी-20 विश्वकप: आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया

14 Feb 2026 | 3:07 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (वार्ता) कप्तान लोर्कान टकर (नाबाद 94), गैरेथ डेलेनी (56) तथा जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 22वें मुकाबले में ओमान को 96 रनों से हराया।.

see more..