Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:59 Hrs(IST)
खेल


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया

नवीं मुम्बई, 04 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (54), तिलक वर्मा (45), कप्तान सूर्यकुमार यादव (30) अक्षर पटेल (नाबाद 35) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पर भारत ने टी-20 विश्वकप से पहले बुधवार को खेले गये अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से शिकस्त दी।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खबरा रही और उसने पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे (शून्य) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद रायन रिकलटन ने कप्तान एडन मारक्रम के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। छठें ओवर में मारक्रम के रिटायर आउट होने पर यह साझेदारी टूटी। मारक्रम ने 19 ओवर में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 38 रन बनाये। आठवें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस (दो) को आउट किया। 10वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने रिकलटन को विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। रिकलटन ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाये। अगले ओवर में डेविड मिलर (13) को अक्षर पटेल ने आउट किया। 15वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने जेसन स्मिथ का शिकार किया। जेसन स्मिथ ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रन बनाये। 19वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। यानसन ने 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 210 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रनों से हार गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए नाबाद 45 रन बनाये।
इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। छठें ओवर में इशान किशन रिटायर आउट हुये। इशान किशन ने 20 गेंदों में दो चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 53 रन बनाये। इसके बाद आठवें ओवर में अभिषेक शर्मा भी 24 रन पर रिटायर आउट हो गये। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत का तीसरा विकेट 10वें ओवर में तिलक वर्मा के रूप में गिरा। तिलक वर्मा को मार्को यानसन ने बोल्ड आउट किया। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 45 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 30 रन बनाये। रिंकू सिंह 16 रन बनाकर आउट हुये। हार्दिक पंड्या ने 10 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। उन्हें 20वें ओवर में कार्बिन बॉश ने आउट किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अक्षर पटेल ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाये।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टे, वेना मफाका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

वोल्वार्ट, खाका ने दक्षिण अफ्रीका को सीरीज जिताई

14 Feb 2026 | 3:41 PM

बेनोनी, 14 फरवरी (वार्ता) अयाबोंगा खाका के ज़बरदस्त स्पेल और कप्तान लौरा वोल्वार्ट के 29 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से बाधित दूसरे टी20 में पाकिस्तान की महिला टीम को छह विकेट से हराया। मेजबान टीम ने 14 ओवर के मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट पर 100 रन पर रोक दिया और फिर चार गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया, जिससे उसे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बन गई।.

see more..

टी-20 विश्वकप: आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया

14 Feb 2026 | 3:07 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (वार्ता) कप्तान लोर्कान टकर (नाबाद 94), गैरेथ डेलेनी (56) तथा जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 22वें मुकाबले में ओमान को 96 रनों से हराया।.

see more..

नेपाल के खिलाफ वेस्ट इंडीज की नजरें लगातार जीत पर

14 Feb 2026 | 2:17 PM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में जब अपराजित वेस्टइंडीज का सामना पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के हाई-स्टेक मुकाबले में नेपाल से होगा, तो रोमांच देखने को मिलेगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।.

see more..

मुचोवा और म्बोको में होगा खिताबी मुकाबला

14 Feb 2026 | 1:57 PM

दोहा, 14 फरवरी (वार्ता) चेक की कैरोलिना मुचोवा शनिवार को दोहा में ग्रीस की मारिया सकारी पर तीन सेट की जीत के साथ कतर टोटलएनर्जीज़ ओपन के फाइनल में पहुंच गईं।.

see more..