Thursday, Mar 12 2026 | Time 17:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अलविदा पर केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं व 11वीं की परीक्षा को टालने की विधायक ने लगायी गुहार

लखनऊ 03 मार्च (वार्ता) सुल्तानपुर जिले के इसौली क्षेत्र के विधायक मो. ताहिर खां ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी को पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालयों में निर्धारित परीक्षा तिथि पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक/सत्रांत परीक्षा 20 मार्च 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उक्त तिथि अलविदा जुम्मा के दिन पड़ रही है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मुस्लिम विद्यार्थी अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करने में असमर्थ हो सकते हैं। विधायक ने कहा कि अलविदा जुम्मा रमजान माह का अंतिम शुक्रवार होता है और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। प्रदेश की कई शैक्षिक एवं सरकारी संस्थाओं में इस दिन अवकाश भी घोषित किया जाता है।
उन्होंने अपील की है कि विद्यार्थियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाए। यदि तिथि परिवर्तन संभव न हो तो परीक्षा समय में आवश्यक संशोधन कर ऐसा प्रबंध किया जाए, जिससे छात्र-छात्राएं परीक्षा के साथ अपनी धार्मिक जिम्मेदारी भी निभा सकें।
विधायक ने अपने पत्र में संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लेख करते हुए इस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है। उनका कहना है कि सकारात्मक और संवेदनशील निर्णय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विश्वास की भावना मजबूत होगी।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में मीटर रिचार्ज का खेल, सामने आई गड़बड़ी

12 Mar 2026 | 4:54 PM

ग्रेटर नोएडा 12 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में बिजली मीटर रिचार्ज को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय में तैनात एक अकाउंट एग्जीक्यूटिव पर फ्लैट मालिकों से ली गई रिचार्ज राशि में हेराफेरी कर रकम गबन करने का आरोप लगा है। .

see more..

योगी की मां के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना का पुतला फूंका

12 Mar 2026 | 4:52 PM

एटा, 12 मार्च (वार्ता) एटा में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक कथित मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के कार्यकर्ता शहीद पार्क पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए पं. दीनदयाल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मौलाना सलीम का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले का चेहरा काला किया और जूतों से प्रहार भी किया। इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसी की माता के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करन.

see more..

उपभोक्ता परिषद विद्युत नियामक आयोग से की स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नियमों में संशोधन की अपील

12 Mar 2026 | 4:48 PM

लखनऊ, 12 मार्च (वार्ता) लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़े उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) में नियमों में संशोधन का प्रस्ताव दाखिल किया है। परिषद ने मांग की है कि पॉजिटिव बैलेंस होने के बाद बिजली कनेक्शन बहाल करने की समय सीमा वर्तमान दो घंटे से घटाकर अधिकतम 10 मिनट की जाए। परिषद के अध्यक्ष तथा केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग के सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर यह जनहित प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश में बड़े पैम.

see more..

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के मकसद से कानपुर में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण

12 Mar 2026 | 4:41 PM

कानपुर, 12 मार्च (वार्ता) कानपुर में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को डफरिन अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अर्बन नोडल आरआई, जेएसआई के प्रोग्राम ऑफिसर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।.

see more..

ईद के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने की धर्मगुरुओं के साथ बैठक

12 Mar 2026 | 4:34 PM

कानपुर, 12 मार्च (वार्ता) कानपुर में आगामी ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने गुरुवार को जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा भी मौजूद रहे। गोष्ठी में कमिश्नरेट के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और संबंधित जनमानस ने त्योहार के मद्देनजर विभिन्न समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के सामने रखे। अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।.

see more..