Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:12 Hrs(IST)
खेल


काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ मैच से होगी यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की शुरुआत

लखनऊ, 08 अप्रैल (वार्ता) राजधानी लखनऊ हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार है। ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ का शुभारंभ गुरुवार को काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज के बीच हाई वोल्टेज मैच से होगा।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग के सभी मुकाबले 9 से 14 अप्रैल के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जाएंगे।
लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने बताया कि सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। हर टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहती है। लीग का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। उद्घाटन मुकाबला सुबह 11 बजे काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच खेला जाएगा।
समारोह में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, चेयरमैन संतोष कुमार पाण्डेय और अध्यक्ष प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रीन ने फ़ॉर्म में वापसी के दिए संकेत लेकिन डेथ ओवरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

18 Apr 2026 | 2:25 PM

अहमदाबाद,18 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ हार के बाद कहा है कि "कैमरन ग्रीन की पारी को कम नहीं आंकना चाहिए".

see more..

छत्तीसगढ़ कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को साव ने दी 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

18 Apr 2026 | 2:20 PM

रायपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप-2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..

'आशीष नेहरा एक फुटबॉल कोच की तरह हैं, वह कभी एक जगह टिककर नहीं बैठते': हरभजन

18 Apr 2026 | 2:06 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) जियो हॉटस्टार के 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर बोलते हुए, जियो स्टार के एक्सपर्ट हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा के कोचिंग स्टाइल की तुलना एक फुटबॉल कोच से की, और उनकी लगातार एनर्जी और खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने के तरीके का खास तौर पर जिक्र किया। .

see more..

अतिरिक्त बाउंस हमेशा से मेरा सबसे बड़ा हथियार रहा है: कगिसो रबाडा

18 Apr 2026 | 2:01 PM

अहमदाबाद, 18 अप्रैल (वार्ता) अपनी मजबूत योजनाओं के जानी जाने वाली टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कहना है कि अतिरिक्त बाउंस उनका सबसे बड़ा हथियार रहा है।.

see more..

हैदराबाद ने डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्ज़ी को चुना

18 Apr 2026 | 1:55 PM

हैदराबाद,18 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्ज़ी को साइन किया है।.

see more..