Wednesday, May 13 2026 | Time 20:32 Hrs(IST)
खेल


87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर संजू सैमसन औरेंज कैप तालिका के शीर्ष पांच में पहुंचे

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने धीमी और टर्न ले रही दिल्ली की पिच पर 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर ऑरेंज कैप तालिक के शीर्ष पांच में जगह बना ली।
सैमसन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह कारनामा किया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन को पांचवें स्थान से हटाया। इसके साथ ही वह केएल राहुल, अभिषेक शर्मा, हाइनरिक क्लासन और वैभव सूर्यवंशी के साथ आईपीएल 2026 में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हो गए। सैमसन के इस सीजन 10 पारियों में 402 रन हो गए हैं। उनका औसत 57.42 और स्ट्राइक रेट 167.50 का है।
बुधवार रात सनराइजर्स हैदाबाद का मुकाबला पंजाब किंग्स से होना है। ऐसे में अभिषेक शर्मा और क्लासन दोनों के पास टॉप स्थान तक पहुंचने का मौका रहेगा। वहीं पर्पल कैप तालिका की बात की तो मंगलवार के मुकाबले के बाद पर्पल कैप टेबल के टॉप पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ। भुवनेश्वर कुमार अब भी 17 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उनके बाद अंशुल कम्बोज (चेन्नई सुपर किंग्स, 17 विकेट), कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस, 16 विकेट), जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स, 15 विकेट) और इशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद, 15 विकेट) शामिल हैं।
कम्बोज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अलग-अलग फेज में गेंदबाज़ी की, लेकिन अपने चार ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
राम
वार्ता
More News

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव और सीईओ अमनदीप जोहल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाक़ात की

13 May 2026 | 7:58 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) पद्म भूषण कपिल देव, प्रेसिडेंट, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई और सीईओ अमनदीप जोहल ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाक़ात की और इस बात पर चर्चा की कि गोल्फ़ किस तरह दिल्ली के एक विश्व-स्तरीय वैश्विक शहर बनने के लक्ष्य में योगदान दे सकता है।.

see more..

श्रीजेश का जूनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में कार्यकाल अचानक खत्म

13 May 2026 | 7:52 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जूनियर पुरुष टीम के कोच के तौर पर उनके कार्यकाल को नतीजे देने के बावजूद अचानक खत्म करने के बाद हॉकी इंडिया के फैसले की खुलकर आलोचना करते हुए सवाल किया कि भारतीय हॉकी विदेशी कोचों पर इतना ज़्यादा निर्भर क्यों है।.

see more..

एमओसी ने सीडब्ल्यूजी, एशियन गेम्स की तैयारी के लिए नीरज चोपड़ा और मनु भाकर के लिए विदेश में प्रशिक्षण को मंजूरी दी

13 May 2026 | 7:21 PM

नयी दिल्ली, 13 मई, (वार्ता) राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स की तैयारी के लिए मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने बुधवार को अपनी 173वीं बैठक में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और निशानेबाज मनु भाकर के विदेश में प्रशिक्षण के अनुरोध को मंजूरी दे दी। .

see more..

रीना ने काजल चौधरी को हराकर स्वर्ण जीता

13 May 2026 | 6:48 PM

गोंडा (उत्तर प्रदेश),13 मई (वार्ता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने गोंडा के नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 में महिला कुश्ती स्पर्धाओं का समापन किया। ओलंपियन विनेश फोगाट के 57 किग्रा वजन वर्ग में उतरीं रीना ने काजल चौधरी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। डब्ल्यूएफआई ने विनेश को हाल में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इस टूर्नामेंट के लिए अयोग्य करार दिया था। महिला कुश्ती वर्ग में एथलीटों ने 10 निर्धारित भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा की, ताकि वे अपनी घरेलू रैंकिंग को अंतिम रूप दे सकें।.

see more..

मेसी 28.3 मिलियन डॉलर साथ एमएलएस में सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं

13 May 2026 | 6:31 PM

लंदन, 13 मई (वार्ता) स्टॉर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी इंटर मियामी के साथ नये अनुबंध के तहत मेजर लीग सॉकर में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।.

see more..