Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:21 Hrs(IST)
खेल


टी-20 विश्व कप में शेफाली और मेरी भूमिका बेहद अहम होगी: मंधाना

टॉन्टन, 03 जून (वार्ता) भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मांधना का मानना है कि मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी साझेदारी न करने के बावजूद वह और उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा आगामी टी-20 विश्व कप की शुरुआत में अपनी टीम को अच्छी लय दे पायेंगे। मंधाना और शेफाली ने तीन मैचों में क्रमशः 19, 27 और शून्य की ओपनिंग साझेदारियां कीं। इसके बावजूद मंधाना का मानना है कि विश्व कप में भारत की सफलता के लिए दोनों की भूमिका बेहद अहम होगी। पिछले साल नवंबर में घरेलू जमीन पर वनडे विश्व कप जीतने के बाद अब भारत की नजर टी-20 विश्व कप ट्रॉफी पर है।
तीसरे टी-20 में छह विकेट से हार के बाद मांधना ने कहा, "मेरे और शेफाली के लिए अच्छी बात यह है कि हम गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हम टीम के लिए बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। हम दोनों नेट्स में वापस जाएंगे, कड़ी मेहनत करेंगे और एक सलामी जोड़ी के तौर पर पहले से अधिक मजबूत होकर लौटने की कोशिश करेंगे। हम दोनों हमेशा टीम को अच्छी शुरुआत देने और लय बनाए रखने पर गर्व करते हैं, लेकिन इस सीरीज में ऐसा नहीं कर पाए। हम इससे सीखेंगे और आगे बेहतर करने की कोशिश करेंगे। विश्व कप से पहले इंग्लैंड आकर यहां सीरीज खेलना तैयारी के लिहाज से निश्चित रूप से फायदेमंद है।" मंगलवार को खेले गए निर्णायक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। हालांकि यह स्कोर भी इंग्लैंड को रोकने के लिए काफी नहीं रहा।
हरमनप्रीत की पारी पर मंधाना ने कहा, "उन्होंने आज शानदार बल्लेबाज़ी की। जब हरमन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होती हैं तो उन्हें बल्लेबाजी करते देखना शानदार अनुभव होता है। उन्होंने मैदान के हर हिस्से में रन बनाए और दबाव की स्थिति में बेहद अहम पारी खेली। मुझे लगता है कि हमारी पूरी बल्लेबाजी इकाई अच्छी लय में है। विश्व कप से पहले यह अच्छे संकेत हैं। जेमी (जेमिमाह रोड्रिग्स), हरमन और शेष सभी बल्लेबाज शानदार लय में दिख रही हैं। उम्मीद है कि मैं भी नॉन स्ट्राइकर एंड से यह सब देखने की बजाय योगदान दे सकूं।"
राम
वार्ता
More News

गांधी और सुजीत ने हावड़ा वॉरियर्स को रॉयल टाइगर्स पर जीत दिलाई

09 Jun 2026 | 8:04 PM

कोलकाता, 09 जून (वार्ता) मंगलवार को ईडन गार्डन्स में बंगाल टी 20 लीग सीज़न 3 के एक मैच में, शाकिर हबीब गांधी ने 32 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जबकि सुजीत कुमार यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत एडमास हावड़ा वॉरियर्स ने डीएलएस मेथड से कोलकाता रॉयल टाइगर्स को सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बंगलादेश की ऑस्ट्रेलिया पर सनसनीखेज जीत

09 Jun 2026 | 7:58 PM

ढाका, 09 जून (वार्ता) मोसद्दक हुसैन (नाबाद 86), नजमुल हुसैन शान्तो (67) और तंजीद हसन तमीम (54) के बेहतरीन अर्धशतकों से बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। .

see more..

टाइगर्स की फाल्कन्स पर 66 रन से जीत

09 Jun 2026 | 7:40 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रही नुवामा प्राइवेट T20 मुंबई लीग 2026 के एक लीग मैच में, सरफराज खान की टीम 'आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स' ने अनुशासित ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' पर मंगलवार को 66 रन से शानदार जीत दर्ज की।.

see more..

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल में अभिषेक कुमार की दमदार शुरुआत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

लखनऊ, 09 जून (वार्ता) पंचकूला के 24 वर्षीय अभिषेक कुमार ने त्रुटिरहित पांच-अंडर 65 का कार्ड खेलकर लखनऊ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 25 लाख रुपये इनामी राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली।.

see more..

सरबजोत, लक्ष्यिता, अखिल और साक्षी ने टी4 ट्रायल्स में अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीते

09 Jun 2026 | 6:44 PM

देहरादून, 09 जून (वार्ता) पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, आर्मी की लक्ष्यिता, पूर्व विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता अखिल श्योरण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पाडेकर ने मंगलवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित टी4 राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स के अंतिम से एक दिन पहले अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।.

see more..