Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:53 Hrs(IST)
खेल


साई सुदर्शन वीकेंड तक श्रीलंका जा सकते हैं

मुम्बई 05 अगस्त (वार्ता) साई सुदर्शन इस सप्ताह के आखिर तक कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। मंगलवार को रवाना हुई टीम में वह शामिल नहीं थे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साई सुदर्शन 'इस हफ्ते के आखिर तक श्रीलंका जा सकते हैं, जिसका मतलब है कि वह शुक्रवार (सात अगस्त) से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में नहीं खेल पाएंगे। माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से काफी पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
माना जा रहा है कि सुदर्शन के पैर के अंगूठे में हल्की चोट है। हालांकि, उन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बल्लेबाजी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि उन्हें सीओई के मेडिकल स्टाफ से श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी मिल जाएगी।
सफेद क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज सुदर्शन को शुभमन गिल की टेस्ट टीम का अहम सदस्य भी माना जाता है, खासकर नंबर 3 पर। तमिलनाडु और गुजरात के इस बल्लेबाज ने सात टेस्ट मैच खेले हैं और 39 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि श्रीलंका में भारतीय टीम के साथ चार नेट गेंदबाज भी गए हैं। एक बयान में बीसीसीआई ने कहा, "हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियन और विपराज निगम नेट गेंदबाजों के तौर पर भारतीय टीम के साथ जुड़े हैं ताकि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी में टीम की मदद कर सकें।"
वहीं, श्रीलंका पहुंचने के एक दिन बाद बुधवार को भारतीय टीम ने एनसीसी ग्राउंड पर अपना पहला अभ्यास सत्र किया। कोलंबो में 9 अगस्त को तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खत्म होने के बाद, टीम पहले टेस्ट के लिए गाले जाएगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
राम
वार्ता
More News

जुझारू इंडियन आर्मी को मात देकर ईस्ट बंगाल सेमीफाइनल में

16 Aug 2026 | 9:57 PM

कोलकाता, 16 अगस्त (वार्ता) पी.वी. विष्णु के पहले हाफ में किए गए हेडर की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार.

see more..

काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को आठ विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

16 Aug 2026 | 9:42 PM

लखनऊ, 16 अगस्त (वार्ता) गत चैंपियन काशी रुद्रास ने कप्तान करन शर्मा (44) और अभिषेक गोस्वामी (76) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 के चौथे मुकाबले में रविवार को कानपुर सुपरस्टार्स को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं कानपुर सुपरस्टार्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।.

see more..

मैंने इस पल का सपना देखा था : देवदत्त पडिक्कल

16 Aug 2026 | 8:43 PM

गॉल, 16 अगस्त (वार्ता) श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी में शानदार 167 रन बनाने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि उन्होंने इस ख़ास पल का सपना देखा था। .

see more..

भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन के साथ पहले मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला

16 Aug 2026 | 7:54 PM

एम्सटलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने रविवार को एम्सटलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के खिलाफ 2-2 से कड़े मुकाबले में ड्रॉ के साथ महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत की।.

see more..

भारत ने चीन के साथ 2-2 का ड्रा खेला

16 Aug 2026 | 6:53 PM

एम्स्टलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने प्रबल दावेदार चीन के साथ हॉकी महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को दो बार बढ़त बनाने के बाद 2-2 का ड्रा खेला। .

see more..