Sunday, Aug 16 2026 | Time 21:33 Hrs(IST)
खेल


अमेरिका के पहलवान ब्रॉक लेस्नर ने पेशेवर कुश्ती से लिया संन्यास

वॉशिंगटन , 05 अगस्त (वार्ता) कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दिग्गज और 10 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन अमेरिका के पहलवान ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर कुश्ती से संन्यास ले लिया है।
49 वर्षीय लेस्नर ने मंगलवार को "द पैट मैकफी शो" में कहा कि शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में उनकी उपस्थिति उनके करियर की आखिरी उपस्थिति होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस साल की शुरुआत में रेसलमेनिया में जब उन्होंने रिंग में अपने जूते और दस्ताने उतारे थे, तब उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन अंततः उन्होंने पिछले सप्ताहांत मिनियापोलिस में एक आखिरी हेल इन ए सेल मैच खेलने का विकल्प चुना।
लेस्रर ने कहा, “मैं आज दुनिया को यह बताने आया हूं कि मैंने संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार मेरे लिए बहुत भावुक दिन था। यह थोड़ा अजीब था। जब ओबा फेमी ने मुझे रेसलमेनिया में पटका, तो मैंने कहा, 'मैं अब और नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि मेरा करियर खत्म हो गया है।' लेकिन खेल जगत ने मुझे बुलाया, और मुझमें अभी भी कुछ ऊर्जा बाकी थी।शनिवार को मेरे लिए भी रिंग में और बाकी सब कुछ खत्म हो जाएगा।"
लेस्नर की घोषणा के साथ ही पेशेवर खेल इतिहास के सबसे अनोखे और सफल करियर में से एक का अंत हो गया है।
राम
वार्ता
More News

भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन के साथ पहले मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला

16 Aug 2026 | 7:54 PM

एम्सटलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने रविवार को एम्सटलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के खिलाफ 2-2 से कड़े मुकाबले में ड्रॉ के साथ महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत की।.

see more..

भारत ने चीन के साथ 2-2 का ड्रा खेला

16 Aug 2026 | 6:53 PM

एम्स्टलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने प्रबल दावेदार चीन के साथ हॉकी महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को दो बार बढ़त बनाने के बाद 2-2 का ड्रा खेला। .

see more..

यश ढुल, सिद्धार्थ जून के तूफानी फिफ्टी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पर शानदार जीत

16 Aug 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के मैच 28 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराकर बहुत ही खतरनाक बैटिंग परफॉर्मेंस दी।.

see more..

पड़िक्कल, राहुल और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों से भारत ने बनाये 460/9

16 Aug 2026 | 6:22 PM

गाले, 16 अगस्त (वार्ता) देवदत्त पडिक्कल (167), केएल राहुल (82) और ध्रुव जुरेल (51) रन की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को बारिश के कारण देर से शुरु हुए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ स्टंप्स के समय नौ विकेट पर 460 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।.

see more..