Sunday, Aug 16 2026 | Time 21:35 Hrs(IST)
खेल


जियानी इन्फेंटिनो ने फीफा कर्मचारियों के आपातकालीन बैठक बुलाई

रबात (मोरक्को) 05 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बढ़ रहे दबाव के कारण बुधवार को रबात में फीफा कर्मचारियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख और आर्सेनल के पूर्व प्रबंधक आर्सेन वेंगर ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि वह विश्व कप के संचालन के लिए एक कंपनी में निजी निवेश की मांग करने की योजना में "शामिल नहीं थे" , लेकिन इसे वापस लेने का निर्णय "बिल्कुल आवश्यक और निर्विवाद" था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत के बाद मोरक्को में बैठक बुलाई गई है और इसमें महासचिव मैटियस ग्राफस्ट्रॉम और फीफा प्रबंधन बोर्ड, संगठन के चीफ ऑफ स्टाफ डैनियल ओ'टूल, मुख्य कानूनी अधिकारी एमिलियो गार्सिया सिल्वेरो, सदस्य संघों के प्रमुख एल्खान मम्मादोव, मानव संसाधन प्रमुख किम्बर्ली मॉरिस, मीडिया निदेशक ब्रायन स्वानसन और संचार निदेशक डेविड फैरेली शामिल हैं। इन्फेंटिनो के बाद संगठन में दूसरे सबसे वरिष्ठ व्यक्ति ग्रैफस्ट्रॉम ने भी फीफा कर्मचारियों से संपर्क किया है।
राम
वार्ता
More News

भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन के साथ पहले मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला

16 Aug 2026 | 7:54 PM

एम्सटलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने रविवार को एम्सटलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के खिलाफ 2-2 से कड़े मुकाबले में ड्रॉ के साथ महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत की।.

see more..

भारत ने चीन के साथ 2-2 का ड्रा खेला

16 Aug 2026 | 6:53 PM

एम्स्टलवीन, 16 अगस्त (वार्ता) भारत ने प्रबल दावेदार चीन के साथ हॉकी महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को दो बार बढ़त बनाने के बाद 2-2 का ड्रा खेला। .

see more..

यश ढुल, सिद्धार्थ जून के तूफानी फिफ्टी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पर शानदार जीत

16 Aug 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के मैच 28 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराकर बहुत ही खतरनाक बैटिंग परफॉर्मेंस दी।.

see more..

पड़िक्कल, राहुल और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों से भारत ने बनाये 460/9

16 Aug 2026 | 6:22 PM

गाले, 16 अगस्त (वार्ता) देवदत्त पडिक्कल (167), केएल राहुल (82) और ध्रुव जुरेल (51) रन की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को बारिश के कारण देर से शुरु हुए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ स्टंप्स के समय नौ विकेट पर 460 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।.

see more..