More News07 Aug 2026 | 4:15 PMटोरंटो, 07 अगस्त (वार्ता) फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की वीनस विलियम्स की जोड़ी को कनाडा ओपन 2026 के पहले दौर के महिला युगल मुकाबले में हारकर का सामना करना पड़ा है। गुरुवार काे खेले गये मुकाबले में टेनिस की स्टार वाइल्डकार्ड जोड़ी को जापान की काटो मियू और रूस की ल्यूडमिला सैमसनोवा की जोड़ी ने 76 मिनट में 6-4, 6-3 से हरा दिया। एला और विलियम्स ने पांच डबल फॉल्ट किए और 11 में से छह ब्रेक पॉइंट गंवा दिए।.
see more.. 07 Aug 2026 | 3:46 PMलेह, लद्दाख, 07 अगस्त (वार्ता) पहले रॉयल एनफील्ड चैलेंजर्स कप का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें भारतीय सेना की आइस हॉकी टीम ने लेह किंग्स को 6-5 से हराकर नवांग दोर्जे स्टोबदान (एनडीएस) स्टेडियम, लेह में टूर्नामेंट के पहले खिताब पर कब्जा किया।.
see more.. 07 Aug 2026 | 3:41 PMश्रीनगर, 07 अगस्त (वार्ता) खलिन जोशी ने पांच-अंडर 66 का स्कोर बनाकर श्रीनगर के खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में खेले गए एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले जेएंडके ओपन 2026 का खिताब नौ शॉट के बड़े अंतर से जीत लिया।.
see more.. 07 Aug 2026 | 3:39 PMअहमदाबाद, 07 अगस्त (वार्ता) भारत की नंबर वन पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी फिनलैंड के पजुलाहटी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में 28 से 30 अगस्त तक होने वाले आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर लाहटी 2026 में हिस्सा लेंगी।.
see more.. 07 Aug 2026 | 3:34 PMनयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) यूथ आइकन नीरज चोपड़ा ने आज ग्रासरूट स्पोर्ट्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक नया अध्याय शुरू किया है। वे यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप के सह-मालिक बन गए हैं, जबकि वे पिछले दो सीज़न से इस प्रोग्राम के एंबेसडर के तौर पर जुड़े हुए थे। सह-मालिक बनने का उनका यह कदम देश भर के और अधिक बच्चों को खेल और एक्टिव लाइफ़स्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के नीरज के विज़न को दर्शाता है।.
see more..