Thursday, May 14 2026 | Time 22:08 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

चित्तौड़गढ़ 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में एक टेंट गोदाम में मंगलवार को आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंथी स्थित धाकड़ मौहल्ला में महावीर टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। धुंए का गुबार देखकर आसपास के लोगों ने टेंट मालिक सहित दमकल एवं सदर थाने में सूचना दी जिस पर थानाधिकारी निरंजनसिंह भी मौके पर पहुंच गये। कुछ देर में ही पास स्थित फायर स्टेशन से दमकलें भी आ गई लेकिन आग तीव्र गति से बढ़ते देख आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने खाली करवा लिया।
पुलिस ने बताया कि आग बढ़ने पर परिषद की पांच दमकलों सहित हिंदुस्तान जिंक बिरला सीमेंट की दमकलों को भी बुलाया गया। दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख में बदल गया था। टेंट हाउस मालिक के अनुसार कम से कम बीस लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

भरतपुर के यशकुमार ने ताशकंद में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता

14 May 2026 | 9:49 PM

भरतपुर, 14 मई (वार्ता) उज्बेकिस्तान के ताशकंद में सम्पन्न हुई सब जूनियर (अण्डर-15) एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भरतपुर के यश कुमार ने 33 किलो भार वर्ग में कजाकिस्तान के सयात राखिमबेर्दी को फाइनल में 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
बॉक्सिंग संघ के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अंकों के आधार पर एकतरफा फाइनल मुकाबला जीतने बाले कोच मनीषा चाहर एवं कृष्ण कुमार शर्मा के शिष्य यश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भरतपुर के ही नहीं बल्कि राजस्थान के पहले मुक्केबाज बन गए हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

दुग्गर फाइबर में श्रमिक का आधा जला कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

14 May 2026 | 9:39 PM

अलवर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुग्गर फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार को लगी भीषण आग अब एक दर्दनाक मौत और कंपनी की कथित लापरवाही की कहानी बन गई है। .

see more..

व्यक्ति का चरित्र सत्ता को बनाता है महान-शेखावत

14 May 2026 | 9:37 PM

जोधपुर, 14 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कोई व्यक्तित्व सत्ता से महान नहीं बनता, अपितु व्यक्ति का चरित्र सत्ता को महान बनाता है। .

see more..

भैरों सिंह की सेवा भावना हमारी सरकार के लिए प्रेरणास्रोत-भजनलाल

14 May 2026 | 9:29 PM

जोधपुर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की सेवा भावना को राज्य सरकार के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए गुरुवार को कहा कि इससे प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ उनकी सरकार ने पिछले लगभग ढाई वर्षों में किसान, महिला, युवा और गरीब के कल्याण के लिए कई कदम उठाएं हैं।.

see more..

एक राष्ट्र, एक चुनाव' की सोच की नींव भैरों सिंह शेखावत ने रखी: राजनाथ

14 May 2026 | 9:29 PM

जोधपुर, 14 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय राजनीति में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की सोच की नींव बहुत पहले पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने रखी थी और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विचार राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना हुआ है।.

see more..