Tuesday, Dec 16 2025 | Time 10:50 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बाघ के हमले में मारे गये चाैकीदार के मामले में धरना जारी

भरतपुर,10 जून (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभोर दुर्ग में सोमवार को बाघ के हमले में जैन मंदिर के चौकीदार राधेश्याम माली की मौत के बाद गणेश धाम गेट के सामने सवाईमाधोपुर-कुंडेरा रोड पर आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 10 बीघा ज़मीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही धरना प्रदर्शन में शामिल लोग कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर पूरी रात धरना स्थल पर बैठे रहे।
धरने पर बैठे लोगों ने रणथम्भौर की वन्यजीव समिति को भंग करने, लापरवाह अधिकारियों को रणथम्भौर से हटाने, बाघ की निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने, गणेश धाम पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने सहित आठ मांगें पूरी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

बाबू लाल गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान के दूसरी बार अध्यक्ष बने

15 Dec 2025 | 9:43 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता फिर बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष चुने गये हैं। .

see more..

'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार-भजनलाल

15 Dec 2025 | 9:42 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान का हर नागरिक निरोगी, स्वस्थ और खुशहाल हो, इस संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार 'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैै और इसके तहत प्रदेश में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का ढांचा तैयार करने के साथ ही गांव-ढाणियों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाया जा रहा है। .

see more..

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 9:41 PM

अलवर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस ने राजगढ जैन मंदिर से चार महीने पहले की गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चांदी के चार छत्र बरामद किए हैं। .

see more..

घर में घुसे अजगर को जंगल में छोड़ा

15 Dec 2025 | 9:41 PM

भरतपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नदबई तहसील में गांव पपरेरा के एक मकान में विशाल अजगर सांप के घुस जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का दल सोमवार को मौके पर पहुंचा और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वनपाल नाका सेवर एवं वनपाल नाका डहरा मोड़ के संयुक्त दल ने सावधानी के साथ करीब 10 फुट लंबे भारी अजगर को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..

युवा शक्ति बदलते भारत की दिशा में स्थापित करे नये आयाम-देवनानी

15 Dec 2025 | 9:40 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे अपनी स्वतंत्र सोच को मजबूत आवाज के साथ रखे और बदलते भारत की दिशा में नये आयाम स्थापित करे। .

see more..