Monday, May 11 2026 | Time 16:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पुलिस भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेगी एसओटीएफ

नैनीताल, 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में पुलिस भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिये पुलिस महकमे ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस भ्रष्टचार को उजागर करने के लिये एक स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) का गठन किया गया है।
यह पहल कुमाऊं की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल की ओर से की गयी है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में आईजी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनायी जा रही है।
विभिन्न जनपदों से संगठित अपराध के साथ ही पुलिस की मदद से हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन अपराधों के निस्तारण हेतु अभी तक संबंधित जिलों की पुलिस को ही निर्देशित किया जाता रहा है।
अकसर देखने में आया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से न लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में नशा का कारोबार भी अभिशाप बनता जा रहा है। स्कूल-कालेजों और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पतन किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि एसओटीएफ ड्रग्स कारोबार, संगठित और जघन्य अपराध के साथ साथ पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्टाचार की कड़ी पर लगाम लगायेगी। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच के लिये विशेष रूप से एसओटीएफ का गठन किया गया है।
एसओटीएफ में कुमाऊं के सभी जिलोें से योग्य पुलिस कर्मियों को सम्मिलित किया गया है। एसओटीएफ मंडल स्तर आईजी के निर्देशन पर काम करेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि ड्रग्स, संगठित अपराध के साथ ही पुलिस की मदद से होने वाले भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9411110057 पर की जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
रवीन्द्र.संजय
वार्ता
More News

ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा : धामी

11 May 2026 | 4:24 PM

देहरादून 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। .

see more..

हनुमंत राव ने प्रधानमंत्री की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की

11 May 2026 | 4:15 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना सरकार के सलाहकार वी. हनुमंत राव ने सोमवार को कहा कि हैदराबाद में हाल ही में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ की गयी टिप्पणियों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।.

see more..

तेलंगाना में भाजपा मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है : रामचंद्र राव

11 May 2026 | 4:13 PM

हैदराबाद, 11 मई (वार्ता) भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने सोमवार को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को 'भव्य रूप से सफल' बनाने के लिए तेलंगाना की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।.

see more..

बंगलादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

11 May 2026 | 3:59 PM

कोलकाता, 11 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक, सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसलों की घोषणा करते हुए भारत-बंगलादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। .

see more..

ऊधमसिंह नगर में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराने पर मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

11 May 2026 | 3:49 PM

रुद्रपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में लगभग डेढ़ साल पहले मिले अज्ञात महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त और महिला के संबंध में जानकारी देने के लिए 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।.

see more..