Friday, Mar 6 2026 | Time 14:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


एनआईए ने जिरीबाम नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार

इंफाल, 31 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरेबेकरा इलाके में तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित छह लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

यह भयावह घटना 11 नवंबर 2024 को हुई जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

तीन महिलाएं और तीन बच्चे सभी मेइती समुदाय के थे जिनकी संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी और बाद में उनके शवों को बराक नदी में फेंक दिया था।

आज जारी एक बयान में एनआईए ने असम के कछार जिले के मोइनाथोल दिलकशोश घाट निवासी थांगलीनलाल हमार उर्फ बोया की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

एनआईए और असम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई यह गिरफ्तारी नरसंहार के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मणिपुर उच्च न्यायालय ने हाल ही में एनआईए को मामले में आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था।

अभय

वार्ता
More News

चम्पावत में बनेगा आधुनिक सिटी सेंटर, 62.33 करोड़ रुपये मंजूर

06 Mar 2026 | 1:49 PM

चम्पावत, 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के चंम्पावत में जल्द ही आधुनिक सिटी सेंटर का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश सरकार ने सिटी सेंटर के लिए 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।.

see more..

पिथौरागढ़ में टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत

06 Mar 2026 | 1:46 PM

पिथौरागढ़, 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को एक टिपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल लिया है।.

see more..

टिहरी लेक फेस्टिवल 'हिमालयन-O₂ 2026' में शामिल हुए धामी, टिहरी लेक बन रही पर्यटन का बड़ा आकर्षण

06 Mar 2026 | 1:18 PM

नयी टिहरी 06 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार से आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल 'हिमालयन-O₂ 2026' में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और टिहरी झील क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।.

see more..

ओडिशा, झारखंड से 200 न्यायाधीश पश्चिम बंगाल में एसआईआर के लिए नौ मार्च से संभालेंगे कार्यभार

06 Mar 2026 | 1:14 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में विसंगतियों को दूर करने में सहायता के लिये ओडिशा और झारखंड के लगभग 200 न्यायाधीश इस सप्ताह यहां पहुंचेंगे।.

see more..

कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ अवैध भूमि पट्टा वितरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

06 Mar 2026 | 12:52 PM

शिलांग, 06 मार्च (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, पश्चिमी गारो हिल्स के जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ अखिंग क्षेत्र में कथित तौर पर भूमि पट्टों के अवैध वितरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।.

see more..