Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गोवा में 1,200 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले में शिवशंकर मायेकर गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यशवंत सावंत और अन्य से जुड़े एक भूमि घोटाले के मामले में शुक्रवार को शिवशंकर मायेकर को गिरफ्तार किया ।
मायेकर को बाद में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी ने गोवा पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। यह एफआईआर यशवंत सावंत और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। आरोप है कि इन्होंने अंजुना की कम्यूनिडाडे की जमीन, जो सर्वे नंबर 496/1-ए पर स्थित है, को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम पर कराया और इसके बाद इसके कुछ हिस्सों को अन्य व्यक्तियों को बेच दिया, जिससे अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) प्राप्त हुई।
ईडी की जांच में पता चला कि शिवशंकर मायेकर इस धोखाधड़ी के प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने कथित तौर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर गोवा में कई जमीनें हासिल कीं और बाद में इनमें से कुछ हिस्सों को बेच दिया। बिक्री से प्राप्त राशि उनके सहयोगियों के खातों में जमा की गई और अंततः मायेकर के खातों में स्थानांतरित कर दी गई।
इससे पहले, पिछले माह 9 सितंबर को, ईडी ने छापेमारी की थी और मायेकर द्वारा सहयोगियों के नाम पर हासिल की गयी कई जमीनों का पता लगाया था। ये संपत्तियां, जो अंजुना और अस्सागांव (बारदेज तालुका, गोवा) जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में लाखों वर्ग मीटर में फैली हैं ,की बाजार कीमत संभावित रूप से 1,200 करोड़ रुपये से अधिक है। मामले की जांच जारी है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

गद्दार फिल्म पुरस्कार अभूतपूर्व तरीके से आयोजित किए जाएंगे-भट्टी विक्रमार्क

06 Feb 2026 | 11:18 PM

हैदराबाद, 06 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने शुक्रवार को कहा कि उगादी के अवसर पर आयोजित होने वाले 'गद्दार फिल्म पुरस्कार' समारोह को एक ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा, जो न तो पहले कभी देखा गया है और न ही भविष्य में इसकी अपेक्षा की जा सकती है। .

see more..

आंध्र प्रदेश: कुख्यात अपराधी के पुलिस आरक्षक को चाकू मारने पर पुलिस ने उसे गोली मारी

06 Feb 2026 | 11:11 PM

अनंतपुर, 06 फरवरी (वार्ता) आंधप्रदेश में श्री सत्य साईं जिले के चिलमथुर गांव में शुक्रवार को एक कुख्यात अपराधी के पुलिस आरक्षक को चाकू मारने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पांव में गोली मार दी। .

see more..

ओडिशा में 19 माओवादियों ने हथियार डाले

06 Feb 2026 | 10:13 PM

भुवनेश्वर, 06 फरवरी (वार्ता) ओडिशा के रायगढ़ा और कंधमाल जिलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 19 भूमिगत कैडरों ने शुक्रवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक मुख्यधारा में शामिल होने का विकल्प चुनते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।.

see more..

डीके शिवकुमार ने 'मुख्यमंत्री का बेटा हमारा आलाकमान है' की टिप्पणी के साथ किया पलटवार

06 Feb 2026 | 10:12 PM

बेंगलुरु, 06 फरवरी (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का व्यंग्य 'मुख्यमंत्री का बेटा हमारा आलाकमान है' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे कर्नाटक कांग्रेस में आंतरिक कलह के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।.

see more..

योगी आदित्यनाथ ने धामी संग किया दो मंजिला नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

06 Feb 2026 | 10:10 PM

पौड़ी/देहरादून 06 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने गृह जनपद उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उद्घाटन किया। श्री योगी ने इस कॉलेज में अध्ययन किया था।.

see more..