Friday, Mar 6 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सामाजिक न्याय समिति’ की रिपोर्ट को लागू करने के लिए राजभर ने लिखा पत्र

लखनऊ 3 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मायावती, अनुप्रिया पटेल, डॉ संजय निषाद और लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। पत्र में राजभर ने मांग कि है कि मा. न्यायमूर्ति राघवेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में गठित “सामाजिक न्याय समिति” की रिपोर्ट को प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए।
राजभर ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2001 में बनी इस समिति ने अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले 27 फीसद आरक्षण को उपवर्गीय आधार पर बांटने की सिफारिश की थी, ताकि सभी जातियों को समान रूप से आरक्षण का लाभ मिल सके। हालांकि तत्कालीन सरकारों ने इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया, जिसके कारण पिछड़े वर्ग की कुछ जातियां आरक्षण का अधिकांश लाभ लेती रहीं और अन्य जातियां वंचित रह गईं।
उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पुनः समिति गठित कर रिपोर्ट प्राप्त की। जिसमे पिछड़ा वर्ग के 27 फीसद आरक्षण को तीन भागों में विभाजित करने की सिफारिश की गई थी। इनमें अतिपिछड़ा वर्ग (7 प्रतिशत), पिछड़ा वर्ग (9 प्रतिशत), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (11 प्रतिशत) शामिल है।
राजभर ने कहा कि यदि यह रिपोर्ट लागू होती है तो समाज के सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ समान रूप से मिलेगा और सामाजिक न्याय की अवधारणा साकार होगी। उन्होंने मांग की कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों में नियुक्तियां इसी रिपोर्ट के आधार पर की जाएं।
ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर समर्थन देकर सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी समय-समय पर अपने निर्णयों द्वारा यह मंशा व्यक्त करते हुए निर्देश दिये हैं कि आरक्षण कोटे को उपवर्गीकृत करके समाज के वंचित व शोषित वर्ग के लोगों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाए। मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण करते हुए अपने प्रदेश के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया गया है। देश के 9 प्रदेशों में भी आरक्षण को उपवर्गीकृत करके उसका लाभ वहाँ के लोगों को दिया जा रहा है।
राजभर ने पत्र के जरिये मांग की है कि आरक्षण को उपवर्गीकृत करने से पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा और पिछड़े वर्ग की शेष शोषित व वंचित जातियों का भी उत्थान हो सकेगा। उन्होंने कहा है कि आरक्षण के उक्त उपवर्गीकरण को लागू करते हुए उसके आधार पर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाना आवश्यक व न्यायसंगत है।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

अवैध प्लाटिंग पर केडीए की कार्रवाई, 19.5 बीघे में निर्माण ध्वस्त

06 Mar 2026 | 1:08 PM

कानपुर, 6 मार्च (वार्ता) कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को जोन-1बी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।.

see more..

शाहजहांपुर में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले

06 Mar 2026 | 12:43 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा और थाना सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते मिले है। .

see more..

वाराणसी-लखनऊ शटल अब शिवपुर में भी रुकेगी

06 Mar 2026 | 12:40 PM

वाराणसी, 6 मार्च (वार्ता) वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 तथा लखनऊ से वाराणसी चलने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव शुक्रवार से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया।.

see more..

समय पर पहचान और उपचार से बहरेपन पर काफी हद तक नियंत्रण सम्भव : डॉ. आरके धीमन

06 Mar 2026 | 12:35 PM

लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) विश्व श्रवण दिवस पर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्नत न्यूरो-ओटोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुनने की कमी (बहरेपन) एक “मूक विकलांगता” है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। .

see more..

शाहजहांपुर में दो समुदाय के बीच विवाद में 11 लोग घायल

06 Mar 2026 | 12:33 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज क्षेत्र में होली के दिन दूसरे समुदाय के युवक पर रंग पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों के एक 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 लोगो को हिरासत में लिया है। .

see more..