Sunday, Jun 7 2026 | Time 12:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री कल उत्तराखंड से करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत

उत्तरकाशी, 04 नवम्बर(वार्ता) कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार को उत्तराखंड से करेंगे अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत
बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अब अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।
अब धीरेन्द्र शास्त्री अपनी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से करेंगे। यह वही पवित्र स्थल है जहाँ मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है। यात्रा की शुरुआत गंगा पूजन से होगी। इसके बाद वह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली जाएंगे। वह 12बजकर 30 मिनट पर गंगनानी पहुचेंगे।
बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
सं सैनी
वार्ता
More News

उद्यम सुरक्षा और एमएसएमई जोखिम-निवारण पर वैश्विक एसएमई बैठक की मेजबानी करेगा कोच्चि

07 Jun 2026 | 12:28 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के प्रभाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लघु उद्यम एवं विकास संस्थान (आईएसईडी) 24 जून को कोच्चि में 'वैश्विक एसएमई दिवस बैठक' की मेजबानी करेगा। इस बैठक का मुख्य विषय "उद्यम सुरक्षा' और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के समक्ष चुनौतियों से निपटना है।.

see more..

केरल : कदुथुरुथी को पहला पूर्ण रूप से एआई-साक्षर विधानसभा क्षेत्र बनाने के मकसद से शुरू हुई एआई-आईकेएएम परियोजना

07 Jun 2026 | 12:24 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) आम आदमी तक आधुनिक तकनीक की असीम संभावनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कदुथुरुथी विधानसभा क्षेत्र में एआई-आईकेएएम परियोजना की शुरुआत की गयी है। इमैनुएल फाउंडेशन संचालित यह परियोजना शत-प्रतिशत एआई साक्षरता हासिल करने का अभियान है।.

see more..

केरल : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यावरणविद् को सरकार के हरित एजेंडे से बंधी उम्मीद

07 Jun 2026 | 12:15 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 जून (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीधर राधाकृष्णन ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के प्रति नयी सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर मुलाकात की है।.

see more..

जिला कार्यालय पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर

07 Jun 2026 | 11:49 AM

पौड़ी, 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी जिला कार्यालय में 11 जून को आधार कार्ड से वंचित पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। .

see more..

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर हथियार, देसी बम और संचार उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

07 Jun 2026 | 11:34 AM

इम्फाल, 07 जून (वार्ता) मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) से भारी मात्रा में हथियार, संचार उपकरण और देसी बम (आईईडी) के अवशेष बरामद किये हैं। .

see more..