Friday, Sep 4 2026 | Time 19:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उन्नाव में सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत

उन्नाव, 05 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में मलौना गांव के पास एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीसरे भाई की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अकोहरी ग्राम पंचायत के माजरा बखतखेड़ा, थाना मौरावां निवासी रघुनाथ के बेटों सचिन (20) और छोटू (18) के रूप में हुई है। उनका तीसरा भाई अरुण राजपूत (26) जो घायल अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया था। जिसका इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। तीनों भाई एक ही मोटरसाइकिल से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी बिहार थाना क्षेत्र के हाईवे बाईपास पर सामने से आ रही डीएपी लदी महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों भाई सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने सचिन और छोटू को मृत घोषित कर दिया, तथा अरुण को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी भी मृत्यु हो गई है।
पुलिस घटना में शामिल पिकअप और चालक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार, तीनों भाई हर वर्ष कार्तिक मास में गंगा स्नान के लिए जाते थे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जातिसूचक अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

04 Sep 2026 | 7:34 PM

कौशांबी, 4 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के संबंध में जातिसूचक एवं अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। .

see more..

प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, झांकियों में दिखा सेना का शौर्य

04 Sep 2026 | 7:32 PM

प्रयागराज, 4 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों, पुलिस लाइंस और विभिन्न मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस बार धार्मिक प्रसंगों के साथ देशभक्ति से जुड़े विषय भी झांकियों का हिस्सा बने हैं। इनमें पहलगाम आतंकी हमला और भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का प्रदर्शन श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।.

see more..

टेलीग्राम के ‘सेलर हब’ पर बाल आपत्तिजनक सामग्री बेचने की आरोपी महिला गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 7:31 PM

फिरोजाबाद, 4 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ऑनलाइन आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर उन्हें बेचने का काम करती थी।.

see more..

अमेठी में केशव मौर्य का सियासी मिशन, भाजपा संगठन से सीधा संवाद कर परखेंगे जमीनी हकीकत

04 Sep 2026 | 7:28 PM

अमेठी, 4 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की सियासत में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अमेठी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छह सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ संगठनात्मक और विकास कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। .

see more..

भदोही में गंगा घाट पर मिला निर्वस्त्र युवक का शव, पहचान को लेकर असमंजस

04 Sep 2026 | 7:26 PM

भदोही, 4 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।.

see more..