Sunday, Dec 14 2025 | Time 01:45 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया केंद्र बन रहा है छत्तीसगढ़-राजीव शुक्ला

रायपुर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया केन्द्र बना रहा है।
रायपुर पहुंचे श्री शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब भारतीय क्रिकेट के उभरते केंद्रों में शामिल हो चुका है। लगातार अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से यह स्पष्ट है कि राज्य तेज़ी से क्रिकेट के राष्ट्रीय और वैश्विक नक्शे पर अपनी जगह मजबूत कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर को और आधुनिक बनाने के लिए बीसीसीआई और प्रदेश के खेल विभाग के साथ विशेष बैठक होगी, जिसमें सुविधाओं के उन्नयन और भविष्य के मैचों की रूपरेखा तय की जाएगी।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दर्शकों और खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नई पहल जल्द लागू की जाएँगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही इस सीरीज में भारत 1–0 से आगे है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

धमतरी में संतोष नेताम मेमोरियल टूर्नामेंट कप का आयोजन, प्रशासन बनाम मीडिया मैत्री क्रिकेट मैच संपन्न

13 Dec 2025 | 8:12 PM

धमतरी, 13 दिसंबर (वार्ता)छत्तीसगढ़ में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा संतोष नेताम मेमोरियल टूर्नामेंट कप का आयोजन रुद्री स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 6 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता दल को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।.

see more..

केरल की राजनीति में बदलाव की शुरुआत, विकास पर जनता ने जताया भरोसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

13 Dec 2025 | 7:41 PM

रायपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा–एनडीए को मिले जनसमर्थन को राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केरल में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।.

see more..

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस संचालकों की गुंडागर्दी, तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 7:35 PM

राजनांदगांव, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है। अनाधिकृत रूप से निजी एम्बुलेंस खड़ी करने से मना करने पर निजी एम्बुलेंस संचालकों द्वारा अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। मामले में लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।.

see more..

आकांक्षा महिला स्व-सहायता समूह की पोषण आहार यूनिट से 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आहार, महिलाओं को रोजगार का नया अवसर

13 Dec 2025 | 7:28 PM

रायपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के सूरजपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) अंतर्गत आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा द्वारा स्थापित पूरक पोषण आहार निर्माण यूनिट से जिले के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार की आपूर्ति की जाएगी।.

see more..

वित्त मंत्री ने भाठनपाली-बिंजकोट में 6.26 करोड़ रुपए के सडक निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

13 Dec 2025 | 7:25 PM

रायपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता)छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा को मजबूत करने और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम भाठनपाली एवं बिंजकोट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को महत्वपूर्ण विकास सौगात दी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। .

see more..