Monday, Dec 15 2025 | Time 10:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दो बाईकों की भिड़ंत में पुत्र की मौत पिता सहित दो घायल

फिरोजाबाद,03 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना नारखी के गोदई पुल के समीप बुधवार की प्रातः दो बाईकों की भिड़ंत हो गई जिसमें पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता सहित दो लोग घायल हो गए पुलिस मृतक के शव को जहां पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है वही दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढी अहिवरन निवासी 17 वर्षीय उमाशंकर अपने पिता जयपाल को बाइक पर बिठाकर कहीं जा रहा था वह गोदई पुल के समीप पहुंचा ही था तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार 18 वर्षीय वैभव पुत्र शिवचंद्र निवासी नगला बीच की टक्कर हो गई जिसके फल स्वरुप दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
तब तक उमाशंकर ने दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर जिला अस्पताल आई जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए भरती कर लिया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है इधर सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए जिनमें कोहराम मच गया।
सं सैनी
वार्ता
More News

योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा मार्मिक पत्र, बोले- संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण

15 Dec 2025 | 10:27 AM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आया है, जब दुनिया के सबसे दिव्य और अलौकिक उत्सव दीपावली को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। .

see more..

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 9:35 PM

बुलन्दशहर, 14 दिसम्बर (वार्ता) मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि वादी शहजाद निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी थी कि 12 दिसम्बर को अभियुक्त साजिद ने उसे स्क्रैप दिखाने के नाम पर बुलाया था। उसके बाद 13 दिसम्बर को जब वह अपने साथी के साथ रुपये लेकर ग्राम हसनपुर पहुंचा तो साजिद ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे 1 लाख 98 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए।.

see more..

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 दिसंबर को जौनपुर आएंगे

14 Dec 2025 | 9:33 PM

जौनपुर, 14 दिसम्बर (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर (सोमवार) को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया जौनपुर आएंगे।.

see more..

दहशत का पर्याय बना भेड़िया किया गया ढेर

14 Dec 2025 | 9:28 PM

बहराइच, 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में वन विभाग ने एक और आदमखोर भेड़िए को मार गिराया है। यह कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई। रविवार देर शाम वन विभाग की टीम ने इस भेड़िए का शिकार किया, और यह पिछले दो दिनों में मारा गया दूसरा भेड़िया है।.

see more..

रायबरेली में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 9:25 PM

रायबरेली 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी इलाके में डॉक्टर के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..