Friday, Jan 23 2026 | Time 20:05 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मेरठ कपसाड़ कांड का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

मेरठ 10 जनवरी (वार्ता) मेरठ में सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में मां की हत्या कर बेटी को अगवा करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन शनिवार को हरिद्वार में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के साथ ही वह युवती भी सकुशल बरामद कर ली गई, जिसकी तलाश में पूरा प्रशासन पिछले दो दिनों से अलर्ट मोड पर था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पारस सोम को हरिद्वार के एक होटल से दबोचा गया जहां वह युवती के साथ छिपा हुआ था। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद दोनों को पुलिस टीम मेरठ लेकर आ रही है। इससे पहले इस मामले में पारस के सहयोगी सुनील सोम को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पारस सोम और रूबी एक ही गांव के इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उनके रास्ते अलग हो गए। पुलिस का कहना है कि युवती के लगातार पीछा किए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं और इसे लेकर गांव स्तर पर पंचायत भी हुई थी।
घटना वाले दिन गुरुवार को युवती अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में रजवाहे के पास युवती की मां पर हमला किया गया और बाद में युवती का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपी उसे पहले गुरुग्राम ले गया और पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर हरिद्वार पहुंचा।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं जिनमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण की टीमें भी शामिल थीं। आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, जबकि उसके पिता से भी पूछताछ की गई।
इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने स्पष्ट किया कि शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर रूबी की उम्र 20 वर्ष पाई गई है। इसी आधार पर पुलिस रिकॉर्ड में युवती और आरोपी दोनों को बालिग माना गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी सख्ती से की जाएगी।
गौरतलब है कि मेरठ देहात में सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में गुरुवार को एक दलित युवती के अपहरण और उसकी मां की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई थी। खेत पर जाते समय युवती को जबरन ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनुसूचित जाति की महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ खेत में काम के लिए जा रही थी। रजवाहे के पास कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर बलकटी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। जबकि आरोपी युवती को कार में डालकर फरार हो गए।
घायल महिला को परिजन एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार देर शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जालौन में युवती अपहरण मामले पर प्रदर्शन, सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग

23 Jan 2026 | 7:41 PM

जालौन 23 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला शुक्रवार को उस समय तूल पकड़ गया, जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी सपा नेता को छोड़ दिया। इस कार्रवाई से आक्रोशित हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..

काशी में शवों का होगा नि:शुल्क कंप्यूटरीकृत पंजीकरण

23 Jan 2026 | 7:39 PM

वाराणसी, 23 जनवरी (वार्ता) मोक्षदायिनी धार्मिक नगरी काशी के मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर अब अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों के आंकड़ों को व्यवस्थित करने तथा परिजनों की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने हरिश्चंद्र घाट पर फीता काटकर 'नि:शुल्क मृत्यु पंजीकरण' व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया।.

see more..

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बनेगा ‘नर्मदा अपार्टमेंट’

23 Jan 2026 | 7:37 PM

लखनऊ 23 जनवरी (वार्ता) लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नई आवासीय परियोजना ‘नर्मदा अपार्टमेंट’ विकसित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में करीब 2100 वर्गफिट के 300 लग्जरी फ्लैट्स के साथ 12 पेंटहाउस भी बनाए जाएंगे। .

see more..

सहारनपुर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

23 Jan 2026 | 7:29 PM

सहारनपुर 23 जनवरी (वार्ता) सहारनपुर जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही थी लेकिन आज सुबह से ही आ रही बारिश से एक बार फिर लोग ठिठुरन महसूस करने लगे हैं।.

see more..

बसंत पंचमी पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.56 करोड़ से अधिक ने लगायी पवित्र डुबकी

23 Jan 2026 | 7:26 PM

प्रयागराज, 23 जनवरी (वार्ता) बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग स्थित अविरल-निर्मल त्रिवेणी संगम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सरकार के अनुसार इस अवसर पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। .

see more..