Friday, Jan 23 2026 | Time 19:52 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गन्ना खेती से जुड़े यंत्रों की खरीद पर किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत का अनुदान

पटना, 10 जनवरी (वार्ता) राज्य सरकार गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को गन्ना खेती से जुड़े यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देगी, जिसके लिये किसानों से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है।
गन्ना उद्योग विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करना, श्रम पर निर्भरता घटाना और उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाले पात्र किसानों को अनुदान की राशि प्रदान की जायेगी।
विशेष रूप से अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के गन्ना किसानों को इस योजना के अंतर्गत 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान देने का प्रावधान किया गया है, जिससे सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के किसानों को और अधिक लाभ मिल सके।
इसके अलावा चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना यंत्र बैंक की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिये चीनी मिल, पैक्स, जीविका और आत्मा समूहों को गन्ना यंत्रों के समूह मूल्य का 70 प्रतिशत तक अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को भी यंत्रों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठायें और आधुनिक यंत्रों के माध्यम से अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनायें।
नीरज/शैलेश
वार्ता
More News

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 से 27 फरवरी के बीच प्रदेश के 90 प्रतिशत लोगों को खिलाई जायेगी दवा: मंगल पांडेय

23 Jan 2026 | 7:19 PM

पटना, 23 जनवरी (वार्ता) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि 10 से 27 फरवरी तक राज्यव्यापी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष पर्यवेक्षित सेवन (डीओटी) के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में दवा खिलाई जायेगी।.

see more..

दो लक्ज़री कैरावैन बसों को पर्यटन मंत्री ने किया रवाना

23 Jan 2026 | 7:14 PM

पटना, 23 जनवरी (वार्ता) बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राजधानी पटना के दरोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज भवन परिसर से दो अत्याधुनिक कैरावैन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

नेताजी सुभाष चन्द्र में युवाओं को संगठित कर राष्ट्र के प्रति समर्पित करने की अर्पूव क्षमता थी: केशव महतो कमलेश

23 Jan 2026 | 7:10 PM

रांची, 23 जनवरी (वार्ता) झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आज मनायी गयी।.

see more..

पिंक बस की स्टेअरिंग संभालेंगी महिलायें, बिहार फिर लिखेगा महिला सशक्तिकरण की नई इबारत

23 Jan 2026 | 7:00 PM

पटना, 23 जनवरी (वार्ता) बिहार में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, जहां अब पिंक बसों की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में सौंपे जाने की तैयारी है।.

see more..

झारखंड आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ कर रहा है :हेमंत सोरेन

23 Jan 2026 | 6:52 PM

लंदन/रांची,23 जनवरी(वार्ता) “झारखंड @25” वैश्विक आउटरीच के तहत यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्टोरिक इंग्लैंड यूके की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उत्तरदायी सार्वजनिक संस्था के साथ बैठक की। .

see more..