Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


15 साल की नाबालिग बनी मां, शादी का प्रलोभन देकर शोषण करने वाला प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजनांदगांव, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला 12 जनवरी 2026 को तब प्रकाश में आया, जब जिला अस्पताल राजनांदगांव से बसंतपुर थाने को एक मेमो प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि ग्राम आटरा निवासी कोमल साहू (20 वर्ष) ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी के चलते वह गर्भवती हो गई।
चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए बसंतपुर पुलिस ने तत्काल बिना नंबरी (जीरो एफआईआर) अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल छुरिया थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी को असल अपराध पंजीबद्ध करने के लिए थाना छुरिया भेजा गया। छुरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छुरिया पुलिस ने, बसंतपुर पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी कोमल साहू, पिता पंचू साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम आटरा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने बुधवार (14 जनवरी) को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पंकज, प्रदीप
वार्ता
More News

कम वेतन पर कचरा वाहन चालकों का विरोध, वार्डों में नहीं निकले वाहन

15 Feb 2026 | 3:44 PM

पीथमपुर, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले की औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में शनिवार को वार्डों में कचरा वाहन नहीं निकले। नगर पालिका के कचरा वाहन चालकों ने कम वेतन और भविष्य निधि व कर्मचारी राज्य बीमा जैसी सुविधाओं के अभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

शहडोल में वनकर्मियों से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 3:40 PM

म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।.

see more..

छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव

15 Feb 2026 | 3:37 PM

रायसेन, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।.

see more..

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा

15 Feb 2026 | 3:30 PM

भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।.

see more..