Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:02 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


पिता को बचाने बेटी कूदी गयी तालाब में, मगर दोनों ही बच न सके

पालघर, 14 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर रिश्तेदारों से मिलने आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 16 साल बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मृतकों की पहचान मुंबई के जोगेश्वरी निवासी विनायक सितम और उनकी बेटी इशिता के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विनायक सितम विरार के बर्फपाड़ा इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। वे पास ही तालाब में तैरने के लिए उतरे थे। यह तालाब खदान में पानी भर जाने से बन गया था। लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगे। अपने पिता को संकट में देख इशिता उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही पानी से बाहर नहीं निकल सके।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वसई-विरार शहर नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने सघन तलाशी अभियान चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और डूबने की परिस्थितियों की सटीक जांच शुरू कर दी है।
शोभित
वार्ता
More News

’जय सोमनाथ’ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

15 Feb 2026 | 3:01 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी 'जय सोमनाथ' का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो पर्दे पर एक अनोखा और भव्य नज़ारा पेश करने का वादा करता है।.

see more..

79 वर्ष के हुये रणधीर कपूर

15 Feb 2026 | 1:37 PM

(जन्मदिन 15 फरवरी के अवसर पर).

see more..

फ़िल्म ‘नागबंधम’ का टीजर सुपरस्टार महेश बाबू ने किया रिलीज

15 Feb 2026 | 11:59 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता)महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है। सुपरस्टार महेश बाबू ने इस टीज़र को रिलीज किया है।.

see more..

लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ

15 Feb 2026 | 11:09 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) फ़िल्म.'लैला मजनू' के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिये तैयार हैं। 'हीर रांझा' 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी।.

see more..

महाशिवरात्रि के मौके पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

15 Feb 2026 | 8:11 AM

नासिक, 15 फरवरी (वार्ता) देशभर में रविवार को महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न शिवाल्यों में भोलेनाथ का दर्शन के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जगह-जगह महापूजा, महाआरती और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गये हैं। इसी के चलते, बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भक्त रात से ही लाइन में लग गए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर को आकर्षक बिजली की लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। त्र्यंबकेश्वर में दर्शन के लिए सिर्फ महाराष्ट्र से ही नहीं, बल्कि पूरे.

see more..