Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायक अर्घ्य सेन का निधन

कोलकाता, 14 जनवरी (वार्ता) प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायक अर्घ्य सेन का बुधवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
उनके निधन की पुष्टि उनके परिजनों और उनकी शिष्या इंद्राणी सेन ने की। अविवाहित अर्घ्य सेन को पश्चिम बंगाल में रवींद्र संगीत के स्वर्ण युग के अंतिम प्रतिनिधियों में से एक माना जाता था।
अर्घ्य सेन का जन्म 11 नवंबर 1935 को फरीदपुर (अब बांग्लादेश में) में हुआ था। उन्होंने कोलकाता में अशोकतरु बंदोपाध्याय और देबब्रत विश्वास जैसे दिग्गज संगीतकारों से रवींद्र संगीत की शिक्षा ली थी। वे टैगोर के गीतों की शुद्धता और उनके मूल भाव को बनाए रखने पर विशेष जोर देने के लिए जाने जाते थे। उनके लोकप्रिय गीतों में "नित्य, तोमार जे फूल फोटे फूल बोने" और "आमार माथा नतो कोरे" जैसे कई कालजयी गीत शामिल हैं।
रवींद्र संगीत के अलावा उन्होंने डी.एल. रॉय और रजनीकांत सेन के गीतों को भी अपनी आवाज दी, जिन्हें काफी सराहा गया। संगीत के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें 1997 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बंगाल के सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
शोभित
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..