Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शिक्षकों, अभिभावकों ने सीबीएसई कक्षा 10 के हिंदी प्रश्नपत्र पर जतायी चिंता

तिरुवनंतपुरम, 03 मार्च (वार्ता) केरल में शिक्षकों और अभिभावकों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दो मार्च को आयोजित कक्षा 10 की हिंदी पाठ्यक्रम बी परीक्षा पर चिंता जताते हुए प्रश्नपत्र के लंबा, भ्रमपूर्ण और असंगत होने का आरोप लगाया है।
शिक्षकों के अनुसार प्रश्नपत्र काफी लंबा था और कई सवाल पेचीदे थे। पहले पढ़ी गयी कविता पर आधारित अनुभाग ने विद्यार्थियों के बीच भ्रम पैदा किया। इसके अलावा कई बहुविकल्पीय सवालों में जवाब के विकल्प बहुत मिलते-जुलते थे, जिससे विद्यार्थियों के लिए आत्मविश्वास के साथ सही जवाब चुनना मुश्किल हो गया। शिक्षकों-अभिभावकों ने 16-अंक के व्याकरण अनुभाग के बारे में भी गंभीर चिंताएं जतायीं, जहां परीक्षा के तीनों सेट में सवाल पूरी तरह से अलग थे। शिक्षकों ने कहा कि अंतर काफी थे और इससे प्रश्नपत्र की कठिनाई का स्तर बढ़ा हुआ था। इसी तरह पाठ्यपुस्तक-आधारित अनुभाग में गद्य वाले हिस्से के सवाल हर सेट में पूरी तरह से अलग थे, जिससे प्रश्नपत्र और भी चुनौतीपूर्ण हो गया, खासकर गैर-हिंदीभाषी राज्यों के विद्यार्थियों के लिए। कुल मिलाकर शिक्षकों और अभिभावकों ने परीक्षा को कठिन और मुश्किल बताया।
उन्होंने कहा कि इससे कई विद्यार्थियों का हौसला टूटा, जिनमें अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं, जो आमतौर पर हिंदी को अधिकतम अंक लाने वाले विषय मानते हैं। अभिभावकों ने सीबीएसई से अपील की है कि वह सभी सेट में एक जैसे सवाल शामिल करके प्रश्नपत्र सेट को एक जैसा बनाये रखने पर विचार करे। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि बोर्ड हिंदी के लिए एक संतुलित और सामान्य स्तर अपनाये, जैसा कि कुछ क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्र के लिए अपनाया जाता है।
उन्होंने इसके अलावा बोर्ड से अपील की है कि वह गैर-हिंदीभाषी राज्यों के विद्यार्थियों की भाषा का ध्यान रखे, ताकि यह पक्का हो सके कि जो लोग हिंदी को दूसरी भाषा के तौर पर चुनते हैं, उन्हें क्षेत्रीय भाषा चुनने वाले विद्यार्थियों की तुलना में नुकसान न हो।
शिक्षकों और अभिभावकों ने सीबीएसई से इस मामले की समीक्षा करने को कहा है, ताकि भविष्य की परीक्षाओं में विद्यार्थियों में और भरोसा पैदा हो सके।
पंकज.श्रवण
वार्ता
More News

आईआईटी रुड़की में 13 से 15 मार्च तक होगा कॉग्निज़ेंस 2026 का आयोजन

12 Mar 2026 | 3:22 PM

रुड़की 12 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के आईआईटी रुड़की में 13 से 15 मार्च तक वार्षिक तकनीकी महोत्सव कॉग्निज़ेंस 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के युवा नवप्रवर्तक, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्यार्थी एक मंच पर जुटेंगे।.

see more..

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

12 Mar 2026 | 3:17 PM

चेन्नई, 12 मार्च (वार्ता) श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गुरुवार को तमिलनाडु के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। .

see more..

टिहरी जिलाधिकारी नितिका ने चम्बा मे चेन लिंक फेंसिंग कार्यों का किया निरीक्षण

12 Mar 2026 | 3:15 PM

टिहरी 12 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को विकासखंड चंबा के ग्राम कोटीगाड़ के नौलीखाला तोक में कृषि विभाग द्वारा कराए गए चेन लिंक फेंसिंग (घेरबाड़) कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जिला योजना के तहत कराया गया है।.

see more..

नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी शिक्षक को पांच साल की सजा

12 Mar 2026 | 3:12 PM

हैदराबाद, 12 मार्च (वार्ता) तेलंगाना के हैदराबाद में यौन बाल संरक्षण अधिकार(पॉस्को) अधिनियम की विशेष अदालत ने एक अरबी शिक्षक को नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराते पांच साल की सज़ा सुनाई है।.

see more..

नैनीताल में जीएसटी ट्रिब्यूनल की सर्किट बेंच के लिए हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को दी दो सप्ताह की मोहलत

12 Mar 2026 | 3:01 PM

नैनीताल, 12 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय में नैनीताल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय ट्रिब्यूनल की सर्किट बेंच स्थापित करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई है। .

see more..