More News12 Mar 2026 | 3:15 PMसोनभद्र, 12 मार्च (वार्ता) सोनभद्र जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार 86 पीड़ितों की कुल 35 लाख 86 हजार 160 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया कि साइबर ठग शादी के सीजन में वेंडिंग कार्ड और चालान की एपीके फाइल भेजने के साथ ही फोन कॉल के माध्यम से लोन दिलाने या धनराशि दुगुनी करने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।.
see more.. 12 Mar 2026 | 3:11 PMमैनपुरी, 12 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके पांच वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी (35), पुत्र आर्यन (5) व प्रेम (8) तथा भतीजे योगेंद्र सिंह के साथ नगला पजावा गांव में रिश्तेदार राजेश कुमार के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात लगभग 12 बजे के बाद जब परिवार बाइक से घर लौट रहा था, तभी नगला कबर गांव के पास सामने से आ.
see more.. 12 Mar 2026 | 3:09 PMसीतापुर, 12 मार्च (वार्ता) सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम ऊंचा खेड़ा कला में बुधवार देर रात मालती देवी (60) घर पर थीं। इसी दौरान उनका पुत्र गुड्डू देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। विवाद के दौरान युवक ने पास पड़ी ईंट से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। .
see more.. 12 Mar 2026 | 3:06 PMवाराणसी, 12 मार्च (वार्ता) वाराणसी के समग्र विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वाराणसी नगर निगम और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। शहर के नियोजित विकास को लेकर दोनों संस्थाओं के बीच सहमति बन गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में दोनों संस्थानों के बीच जल्द ही एक औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनी। इस साझेदारी के तहत शैक्षणिक समन्वय को भी बढ़ावा दिया जाएगा। हर वर्ष विश्वविद्यालय के 50 छात्रों को नगर निगम में इंटर्नशिप का अवसर मि.
see more.. 12 Mar 2026 | 3:03 PMमऊ, 12 मार्च (वार्ता) मऊ में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जिले में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। .
see more..