Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:59 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल मंडल होकर रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन के 3-3 फेरे

भोपाल, 3 मार्च (वार्ता) यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 07 मार्च 2026 से रक्सौल से प्रत्येक शनिवार तथा 08 मार्च 2026 से उधना से प्रत्येक रविवार को भोपाल मंडल के बीना एवं संत हिरदाराम नगर होकर दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 07 से 14 मार्च के बीच प्रत्येक शनिवार सुबह 05.30 बजे रक्सौल से प्रस्थान कर रात 23.40 बजे बीना पहुंचेगी तथा अगले दिन 02.05 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर दोपहर 13.05 बजे उधना पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 08 से 15 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार 15.35 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन 02.30 बजे संत हिरदाराम नगर, 05.15 बजे बीना पहुंचेगी और दूसरे दिन 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर, 6 तृतीय वातानुकूलित, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 1 प्रथम वातानुकूलित, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा एवं भरूच स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत रेलवे वेबसाइट से प्राप्त करें।
दिनेश
वार्ता
More News

पीएम आवास योजना के तहत आवासों का एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश

12 Mar 2026 | 3:29 PM

एमसीबी, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में एमसीबी जिले में विभिन्न आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अंकिता सोम ने सख्त रुख अपनाया है। .

see more..

बलरामपुर में अवैध अफीम खेती के सात आरोपी गिरफ्तार

12 Mar 2026 | 3:18 PM

बलरामपुर/रामानुजगंज, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत मालिक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

कोरबा में बुधवारी बाजार को किया अतिक्रमण मुक्त, कोप्टा एक्ट के तहत भी कार्रवाई

12 Mar 2026 | 2:48 PM

कोरबा, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाते हुए गुरुवार को बुधवारी बाजार क्षेत्र के आसपास सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया। .

see more..

बैम्बू डिपो में खड़ी सिटी बसों का जल्द होगा पुनः संचालन, शहरवासियों को मिलेगी राहत

12 Mar 2026 | 2:43 PM

एमसीबी, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के बैम्बू डिपो में खड़ी-खड़ी खराब हो रही सिटी बसों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने इन बसों के पुनः संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है।.

see more..

पटना में एबीवीपी कार्यालय पहुंचे विजय शर्मा, युवा कार्यकर्ताओं से की सार्थक चर्चा

12 Mar 2026 | 2:22 PM

रायपुर, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को पटना प्रवास के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय पहुंचकर युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। .

see more..